IMG-20260124-WA0020
कार्यक्रम

चंडी डोंगरी के शारदीय नवरात्र के समापन में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

रामचंडी सेवा समिति और क्षेत्र वासियों का सराहनीय प्रयास =रामचंद्र शर्मा

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पूर्वांचल के कोतरलिया जुरडा चौक स्थित चंडी डोंगरी में पहली बार सार्वजनिक शारदीय नवरात्र का सफ़लता पूर्वक भव्य आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ है। 9 दिनों तक चलने वाले इस नवरात्र कार्यक्रम की शुरुवात 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे महिला कर्मा नृत्य पार्टी कोरबा के माध्यम से भव्य कलश यात्रा निकाल कर की गई। कलश स्थापना के पश्चात नियमानुसार प्रतिदिन चंडी पाठ पूजन हवन आरती किया गया। 7 अक्तूबर को रात्रि 8 बजे कीर्तन धारा तथा 12 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजन , चंडी पाठ नव कन्या भोज ,महाआरती पूर्णाहुति ,महाभंडारा प्रसाद वितरण सहित रंगारंग ड्रांस प्रतियोगिता आयोजित किया गया । चंडी डोंगरी के शारदीय नवरात्र के समापन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन और पुरस्कार वितरण में शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा पहुंचे थे।

मंच पर उद्बोधन देते रामचन्द्र शर्मा जी

उनका चंडी डोंगरी में समिति के सदस्य एवं युवाओं जोरदार स्वागत किया और मंच तक ले गए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर और शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा ने कोतरलिया जुरडा चौक स्थित चंडी डोंगरी में पहली बार सार्वजनिक शारदीय नवरात्र का सफ़लता पूर्वक भव्य आयोजन को रामचंडी सेवा समिति और क्षेत्र वासियों का सराहनीय प्रयास बताया है। उन्होने बताया की नवरात्र पूजन समिति के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता तथा रामचंडी सेवा समिति के अध्यक्ष रवि गुप्ता उपाध्यक्ष टीकेश्वर प्रधान, सरोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष वासु प्रधान, सचिव सुमन प्रधान,सह सचिव संजय गुप्ता और संरक्षक -रवि प्रकाश गुप्ता,जय प्रकाश प्रधान ( सरपंच जुर्डा), टीकाराम प्रधान, शैलेष साहू, मुकेश गुप्ता सहित इस आयोजन में सहयोग करने वाले सभी गणमान्य नागरिकों ने ऐतिहासिक काम किया है जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उड़ीसा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग कलाकारों को लगभग 40 हजार की राशि समिति द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में कोतरलिया और जुरडा के अलावा आसपास के 10 गांव के लोगों ने संयुक्त रूप से सहयोग किया है। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता लोइंग भी मौजूद रही उनका भी कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा है जिसके लिए समिति के सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

——–
कार्यक्रम स्थल पर मंदिर का होगा निर्माण
समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर भव्य रामचंडी मंदिर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जिसको लेकर आगामी दिनों में बृहद बैठक आहूत की जाएगी रामचंडी सेवा समिति के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों का आमंत्रित किया जाएगा और बैठक में मंदिर निर्माण संबंधित कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी