IMG-20260124-WA0020
CRIME

अंधे कत्ल का खुलासा : दोस्त की बाइक हड़पने तीन दोस्तों ने की थी युवक की हत्या

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के केंदाडोंगरी पहाड पर मिले युवक की लाश के मामले में आज एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले दोस्त की बाइक हड़पने के लिये तीन दोस्तों में मिल कर हत्या को अंजाम दिया और लाश को केंदा डोंगरी के पहाड़ पर फेंक दिया था। इसमें तमनार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खास बात यह है कि इस हत्या कांड में एक आरोपी नाबालिग है । इसमें तीनो आरोपियों को रिमांड पर लेकर जेल भेजा जा रहा है।  गौरतलब है कि थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांजीखोल जाने वाली केंदाडोंगरी पहाड में  20 अक्टूबर को एक अज्ञात युवक का शव पडा मिला था। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए धारा 194 BNSS कायम कर जांच में लिया गया। इसमे मृतक का शव लगभग तीन – चार दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा एवं मृतक के पास से मिले ब्रेसलेट, चाबी, छिंटदार फूलशर्ट, नीला रंग का जींस पेंट प्लास्टिक चप्पल और मोबाइल नंबर लिखा हुआ एक कागज का टुकड़ा मिला। उसे  सुरक्षित रख कर शव का कफन-दफन किया गया ।  इस पूरे मामले में प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने मृतक की पहचान के लिए मृतक के फोटोग्राफ्स विभिन्न व्हाटसअप ग्रुप में शेयर कर जानकारी ली जा रही थी तथा मृतक के पास से कागज में नोट किया हुआ मोबाइल नंबर से जानकारी जुटाते हुए मृतक के परिजनों तक पहुंची । दूसरे ही दिन शव का उत्खन्न पश्चात ग्राम बिछिनारा नया रामपुर, घरघोडा निवासी श्यामलाल लोधा द्वारा अज्ञात मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र टिकेश्वर लोधा 19 वर्ष के रूप में की गई । इसमे शव का पीएम रिपोर्ट से पुलिस ने  अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238(क) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और मृतक के रिश्तेदारों एवं दोस्तो से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में  मृतक को अंतिम बार  नरेन्द्र उर्फ बोनु सारथी निवासी कंचनपुर, घरघोड़ा के साथ देखे जाने की जानकारी मिली । इससे तत्काल नरेन्द्र के घर दबिश दिया गया परंतु आरोपी फरार हो गया था । पुलिस ने मुखबीर लगाकर।16 अक्टूबर को नरेन्द्र, टिकेश्वर को विजय चौहान (सराईडिपा) और नाबालिग बालक के साथ होने की जानकारी मिली । उन्हें  दबिश देकर धर दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय चौहान ने नरेन्द्र और नाबालिग लड़के के साथ मिलकर घटना करने की बात स्वीकार कर लिया । छापेमारी में फरार आरोपित नरेन्द्र उर्फ बोनु सारथी को कल हिरासत में लिया गया ।

ऐसे दिया हत्याकांड को अंजाम
पुलिस के अनुसार टिकेश्वर लोधा (मृतक) को उसके पिता ने KTM ड्यूक बाइक खरीद कर दी थी जिसे मृतक टिकेश्वर लोधा ने अपने KTM बाइक से नरेंद्र उर्फ बोनु सारथी के घर आया था । दूसरे दिन 16 अक्टूबर के शाम दोंनो बाइक पर घूमने जाने निकले । रास्ते में ग्राम सराईडिपा पर नरेन्द्र ने अपने दोस्त विजय चौहान और नाबालिक भी अपने KTM बालक में बिठाकर मेला देखने जाने साथ लिया । उन्होंने बाइक में पेट्रोल डलाया और करीब आधा लीटर पेट्रोल प्लास्टिक बॉटल में रख लिये। फिर चारों रोडोपाली होते बांजीखोल जंगल अंदर गये। वहां नशा किये, वहीं ओर टिकेश्वर लोधा घास में लेट हुआ । उसी समय नरेंद्र ने विजय और नाबालिक लड़के को टिकेश्वर की हत्या कर KTM बाइक हथियाने की प्लानिंग बताई और बताया कि बाइक को तीनों बारी-बारी से उपयोग करेंगे कहते हुए  पेट्रोल डालकर टिकेश्वर की हत्या को वहां अंजाम देने वाले थे परंतु टिकेश्वर के जागने से घटना को वहां अंजाम नहीं दे पाये और  चारों घरघोड़ा वापस आ गए । रात में घरघोड़ा के एक ढाबा में खाना खाने गये। ढाबा में टिकेश्वर और नाबालिग लड़के को छोड़कर नरेन्द्र और विजय बाइक लेकर घूमने निकल गये । रातभर घूमने के बाद सुबह फिर चारों बाइक पर बांजीखोल जंगल गये । बाइक को रोड़ किनारे बुढा मंदिर के पास खड़ी कर पैदल पहाड़ चढने लगे । उसी समय जंगल से सराई का गेडा (लकड़ी) तोड़कर विजय ने टिकेश्वर टिकेश्वर के सिर पीछे से 3-4 बार मारा। इससे टिकेश्वर पत्थर पर गिरा फिर नरेन्द्र ने चाकू, अपचारी बालक ने पत्थर, लात घुसों से टिकेश्वर पर हमला कर उसकी हत्या कर दिया। इस मामले में लूट और षड्यंत्र के अनुरूप धारा 61(2), 309(6),3(5) BNS जोड़ा गया है । पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त गेडा (लकडी), चाकू, पत्थर, घटना समय पहने कपड़े, KTM ड्यूक बाइक बरामद कर लिया गया है । इसमे आरोपी बालक तथा विजय चौहान को कल न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है तथा आज आरोपी नरेंद्र उर्फ बोनू सारथी को आरोपियों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी  आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर मामले के संपूर्ण का त्वरित पटाक्षेप में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, अनूप कुजूर, आरक्षक अनूप मिंज, भीष्मदेव सागर, हरीश पटेल (थाना घरघोड़ा) की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी


(1) नरेंद्र उर्फ बोनु सारथी पिता स्व. नंद किशोर सारथी 19 साल कंचनपुर थाना घरघोड़ा
(2) विजय चौहान पिता राजेन्द्र 18 साल सराईडिपा थाना तमनार जिला रायगढ़
(3) विधि के साथ संघर्षरत बालक ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन