आयोजन

एक ही छत के नीचे मिलीं विभिन्न शासकीय योजनाओं की सुविधाएं

महापौर, सभापति एवं एमआईसी सदस्यों ने कराया बीपी-शुगर परीक्षण, नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शासन के निर्देशानुसार सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम कार्यालय में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की गई।
शिविर में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत विभाग, नल-जल विभाग, पीडी, लोक निर्माण विभाग तथा समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां पहुंचे नागरिकों एवं हितग्राहियों को संबंधित विभागों की योजनाओं, पात्रता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप आवेदन और विभागीय प्रक्रियाओं के माध्यम से लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। शिविर का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर योजनाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाना रहा।


जनसेवा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता पर भी जोर
सेवा सेतु शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप भी लगाया गया। इसमें महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य श्री सुरेश गोयल, मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती त्रिवेणी डहरे एवं पार्षद श्री नवाब खान नब्बू, श्री अमरनाथ रात्रे ने अपना बीपी और शुगर परीक्षण कराया तथा चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया। जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य जांच के महत्व को रेखांकित करते हुए नागरिकों को भी नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य प्रत्येक पात्र हितग्राही तक उनका लाभ पहुंचाना है। सेवा सेतु जैसे शिविर नागरिकों और शासकीय विभागों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करते हैं। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी और आवश्यक सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा मिलती है। नगर निगम का प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का यथासंभव त्वरित निराकरण हो।
सभापति श्री डिग्री लाल साहू ने कहा कि सेवा ही संकल्प अभियान जनसेवा और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का माध्यम है। सेवा सेतु शिविर के जरिए विभिन्न विभागों को एक मंच पर लाकर नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के समन्वय से पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से ऐसे शिविरों का लाभ उठाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
हनुमान जी हमर केलो मैया ला बचा लो…. गजानंदपुरम में बनेगा रायगढ़ का सबसे बड़ा 10.45 करोड़ की लागत से ऑक्सी जोन बिलासपुर स्थित बिलासा एयरपोर्ट से कोलकाता की फ्लाइट फिर शुरू नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई जशपुर की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की पहल, 14 अक्टूबर को पत्थलगांव में सेमि... एक ही छत के नीचे मिलीं विभिन्न शासकीय योजनाओं की सुविधाएं “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान को लेकर कांग्रेसियो ने की समीक्षा बैठक कलेक्टर ने सुनी रायगढ़ वासियो की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश डीएमएफ के कार्यों में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, गुणवत्ता से समझौता नहीं-कलेक्टर युवती का शारीरिक शोषण का आरोप,आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल