IMG-20260124-WA0020
बैठक

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए 18 जून से हर ब्लॉक में लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर

कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश

सर्पदंश से बचाव और उपचार के संबंध में लोगों को जागरूक करने कहा

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा डेंगू से निपटने रखें पूरी तैयारी

बिजली विभाग को मेंटनेंस का शेष काम जल्द पूरा करने के निर्देश

अवैध उत्खनन-परिवहन और ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। मानसून की शुरुआत हो रही है। ऐसे में मौसमी बीमारियों के फैलने का अंदेशा होता है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 जून से हर ब्लॉक में शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसके लिए शेड्यूल बनाकर तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच और उपचार के साथ, छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया। इसमें विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक उम्र के वय वंदन योजना के कार्ड पर फोकस करने के लिए कहा। इसके साथ ही बारिश में ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश के काफी मामले आते हैं। इसको लेकर भी लोगों को जागरूक करने के लिए कहा कि सांप काटने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर एंटी वेनम का डोज लें, झाड़-फूंक के चक्करों में न पड़ें।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने रायगढ़ में होने वाली डेंगू की समस्या के नियंत्रण के लिए अभी से तैयारी के निर्देश स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अमले को दिया। उन्होंने अधिकारियों से नियमित साफ -सफाई और दवा के छिड़काव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने कहा है। इसके साथ ही पिछले सालों में जो क्षेत्र हॉट-स्पॉट रहे हैं वहां विशेष रूप से ध्यान देते हुए नियमित जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी कहा।
जनदर्शन में आए आवेदनों के पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि जो निराकरण किया जाता है उससे संबंधित जानकारी और दस्तावेज पोर्टल में अपडेट करें। जिससे आवेदक को भी वह जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले के निराकरण को अनावश्यक कतई न खींचे और यथाशीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जनदर्शन के आवेदन की सॉफ्ट कॉपी उसी दिन संबंधित अधिकारी को भेज दी जाए जिससे मामले के निराकरण के दिशा में तत्काल पहल की जा सके।
बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बिजली तारों से लगे पेड़ों की छंटाई करने और मेंटनेंस का काम करने के निर्देश दिए हैं। मानसून में होने जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के द्वितीय चरण में प्लांटेशन ड्राइव को लेकर गड्ढों की खुदाई, पौधों की तैयारी के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने को है, जल्द ही प्लांटेशन ड्राइव शुरू किया जाएगा। अत: जरूरी इंतेजाम कर लिए जाएं।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर  राकेश कुमार गोलछा, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अवैध उत्खनन और परिवहन तथा ओवरलोड वाहनों पर करें नियमित कार्रवाई
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खनिज, परिवहन विभाग के साथ राजस्व और पुलिस अधिकारियों को इसके लिए नियमित रूप से संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गया। इसके साथ ही उन्होंने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पिछले माह कम कार्रवाई को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि ओवरलोड वाहनों को लेकर लगातार जांच अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों से न सिर्फ सड़कों को नुकसान पहुंचता है बल्कि बिना ढकें परिवहन करने के चलते पर्यावरण की दृष्टि से भी काफी नुकसानदेह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी