IMG-20260124-WA0020
बैठक

एमआइसी की बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए मिली 3 करोड़ की स्वीकृति

इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन योजना से संबंधित 17 पात्र आवेदकों को योजना का लाभ देने का लिया गया निर्णय

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। सोमवार को महापौर कक्ष में मेयर इन काउंसिल (एम आई सी) की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न एजेंडा पर चर्चा करते हुए 3 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य को स्वीकृति दी गई।

देखिये वीडियो…


दोपहर 3 बजे से महापौर कक्ष में मेयर श्रीमती जानकी काटजू की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक शुरू हुई। सबसे पहले इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों के एजेंडा पर चर्चा की गई। इसमें 17 पात्र आवेदकों को योजना का लाभ देने संबंधित निर्णय लिया गया। इसके बाद राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से संबंधित प्राप्त हितग्राहियों के आवेदनों पर चर्चा करते हुए 7 आवेदकों को योजना का लाभ देने की सहमति बनी। इसी तरह वार्ड क्रमांक 27 अतर मुड़ा से मंगल भवन तक डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 32 सर्वेश्वरी स्कूल से 25 एम एल डी प्लांट तक डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 21 सर्किट हाउस से हाउसिंग बोर्ड तक डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 22 हनुमान मंदिर से मुख्य मार्ग तक डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 4 जवाहर नगर में सड़क निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 6 पहाड़ी नाला के पानी को नाले में जोड़ने संबंधित कार्य आदि पर चर्चा की गई और इन सभी एजेंडा को सर्वसम्मति से पारित किया गया। एम आई सी की बैठक में एजेंडा से संबंधित सदस्यों द्वारा किए गए सवालों के जवाब कमिश्नर  बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए। बैठक में एमआईसी सदस्य  प्रभात साहू,  विकास ठेठवार, शेख सलीम निआरिया,  संजय देवांगन, संजय चौहान,  राकेश तालुकदार,  रथू जायसवाल एवं सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच