IMG-20260124-WA0020
सौगात

विधायक ओपी की पहल से रायगढ़ में 1.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति

सामुदायिक भवन, रंगमंच और शेड निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल,वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर मिली मंजूरी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत रायगढ़ जिले में 1 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। रायगढ़ के विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, रंगमंच निर्माण और मुक्तिधाम सहित अन्य विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना का विकास होगा और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध मिलेंगी।

रायगढ़ के पुसौर विकासखंड के छिछोरउमरिया में शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, कोतरलिया में अटल सद्भावना भवन के लिए 15 लाख रुपये, लोईग, बनोरा और महापल्ली में शेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। जामगांव में रंगमंच निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, सामुदायिक भवन के लिए 6.50 लाख रुपये और अटल सद्भावना भवन के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

गढ़उमरिया में अटल सद्भावनाभवन के लिए 10 लाख रुपये, बडेहल्दी में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये और भोजपल्ली में रंगमंच निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। बाघाडोला, सकरबोगा, टीनमिनी में सीसी रोड के लिए 5.20 – 5.20 लाख रुपये और नवापाली में सीसी रोड निर्माण के लिए 7.80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

कोलाईबहाल में रंगमंच निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, सकरबोगा में अटल सद्भावना भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, छुहीपाली में शेड निर्माण के लिए 6 लाख रुपये और चिटकाकानी में शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। अमलीपाली में मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय शेड के लिए 4.79 लाख रुपये, झींच में मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय शेड के लिए 4.79 लाख रुपये और डुमरपाली में रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच