IMG-20260124-WA0020
अपराध

ओडिशा से गांजा ला रहे सप्लायर को लैलूंगा पुलिस ने पकड़ा

आरोपी से 2 किलो 250 ग्राम गांजा जप्त, थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री और परिवहन पर नकेल कसने के लिए पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। इसी क्रम में लैलूंगा पुलिस ने 6 अप्रैल को गांजा तस्करी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को 2 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा के टपरिया से एक व्यक्ति तोलगे मार्ग होते हुए लैलूंगा की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने भूती भौवना मुड़ापारा क्षेत्र में घेराबंदी की और संदेही को गांजा परिवहन करते हुए पैदल रास्ते में धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद कपड़े के झोले से दो पैकेट में 1-1 किलो तथा एक पॉलिथीन में लगभग 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल जप्त 2 किलो 250 ग्राम गांजे की बाजार कीमत लगभग 22,500 रुपये है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमसाय चौहान, उम्र 60 वर्ष, निवासी मुड़ापारा थाना लैलूंगा के रूप में हुई है। आरोपी से बरामद गांजा का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे तत्काल हिरासत में लेकर थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया और कल।उसे रिमांड पर भेजा गया है। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, आरक्षक सुरेश मिंज और मनीष पटनायक की भी सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच