IMG-20260124-WA0020
अनुकरणीय पहल

रजिस्ट्री के साथ ही ऑटो नामांतरण का निर्णय ऐतिहासिक-चेंबर अध्यक्ष

चेंबर ने जताया साय सरकार सहित विधायक ओपी चौधरी का आभार

नामांतरण नहीं हो पाने की वजह व्यापारियों को बैंको से ऋण लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता था

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर की तदर्थ इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने रजिस्ट्री के साथ ही ऑटो नामांतरण की प्रक्रिया लागू किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए विष्णु देव साय सरकार एवं विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है। चैम्बर अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने कहा रजिस्ट्री के बाद नामांतरण की प्रक्रिया बहुत ही कठिन थी और इस आम आदमी आसानी से नामांतरण नहीं करा पाता था । नामांतरण नहीं हो पाने की वजह व्यापारियों को बैंको से ऋण लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता था जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा था । विष्णु देव साय की सरकार में विधायक ओपी चौधरी के विशेष प्रयासों से रजिस्ट्री के साथ ही ऑटो नामांतरण किए जाने से लेट लतीफी एवं भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल सकेंगी। चेंबर अध्यक्ष ने कहा रजिस्ट्री के साथ ऑटो नामांतरण की प्रक्रिया लागू होने व्यापार जगत में क्रांति आएगी और छोटे व्यवसाईयों को लोन मिलने के आसानी होगी इससे व्यापार बढ़ेगा रोजगार के अवसर बढ़ेगा और सरकारी खजाने में भी वृद्धि होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी