IMG-20260124-WA0020
अनुकरणीय पहल

साइबर थाना के संचालन हेतु 10 नए पदों के सृजन को ओपी ने दी स्वीकृति

रायगढ़ में जल्द खुलेगा साइबर थाना

साइबर अपराधों पर लगेगा लगाम, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रायगढ़ जिले में जल्द ही एक साइबर थाना की स्थापना की जाएगी। राज्य शासन द्वारा साइबर फ्रॉड और डिजिटल धोखाधड़ी जैसे मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रायगढ़ में प्रस्तावित साइबर थाना के संचालन के लिए 10 नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह साइबर थाना आधुनिक तकनीक से लैस होगा और इसमें प्रशिक्षित कर्मी नियुक्त किए जाएंगे, जो ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जीवाड़ा व अन्य साइबर अपराधों की त्वरित जांच कर सकेंगे।

वर्तमान युग में तकनीकों के साथ साथ साइबर अपराध के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य सरकार नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, आम जनता को राहत पहुंचाने और समय पर न्याय दिलाने के लिए रायगढ़ में यह थाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस साइबर थाने के शुरू होने से रायगढ़ जिले के नागरिकों को न सिर्फ समय पर न्याय मिलेगा, बल्कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित हो सकेगी।

यह साइबर थाना अत्याधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षित स्टाफ से लैस होगा, जो ऑनलाइन अपराधों की त्वरित जांच करेगा। इस थाने की स्थापना से न केवल पीड़ितों को राहत मिलेगी बल्कि साइबर अपराधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश भी जाएगा। रायगढ़ के स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे समय की जरूरत बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच