IMG-20260124-WA0020
अभियानजांच

चांदनी चौक, गंगाराम तालाब इंदिरा नगर, 53 संदिग्धों की हुई जांच

रायगढ़ पुलिस की ‘अवैध प्रवासियों’ की जांच जारी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में अवैध रूप से निवासरत बाहरी व्यक्तियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया और क्षेत्र में बिना सूचना रह रहे दर्जनों लोगों पर शिकंजा कसा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, उप निरीक्षक मनीष कांत तथा हमराह पुलिस बल ने चांदनी चौक, गंगाराम तालाब इंदिरा नगर इलाकों में घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया। सूचना के मुताबिक, इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दूसरे प्रांतों के लोग चुपचाप रह रहे थे।

अभियान के दौरान

  • 53 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया।
  • सभी के आधार कार्ड और पहचान दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
  • पकड़े गए सभी व्यक्ति पश्चिम बंगाल के हावड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्वी मेदिनीपुर जिलों से आए हुए पाए गए।
  • इन व्यक्तियों ने स्थानीय थाने में कोई सूचना नहीं दी थी, जो कानून का उल्लंघन है।

कार्रवाई

  • सभी का फिंगरप्रिंट लिया गया और पहचान पत्रों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
  • प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सभी पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
  • थाना प्रभारी द्वारा सभी अनावेदकों को कड़ी चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में बिना सूचना निवास करना भारी पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी