IMG-20260124-WA0020
अभियान

फाइलेरिया मुक्त उन्मूलन के लिए  खिलाई जा रही है दवाई-निराला

पिछले 2 वर्ष तक जिले की 2 विकास खंड बरमकेला एवं सारंगढ़ में IDA का पायलट प्रोजेक्ट चलाया गया था

ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ़/ बिलाईगढ़। कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एफ आर निराला के निगरानी में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के तीनों ब्लॉक में IDA की दवाई खिलाई जा रही है 27 फरवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के द्वारा जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर रामजी शर्मा को IDA की दवाई सामुदायिक भवन बिलाईगढ़ में खिला कर कार्यक्रम की शुभारंभ की गई शासन ने 2027 तक फाइलेरिया को उन्मूलन करने का निर्णय लिया है पिछले 2 वर्ष तक जिले की 2 विकास खंड बरमकेला एवं सारंगढ़ में IDA का पायलट प्रोजेक्ट चलाया गया था इस वर्ष कार्यक्रम को विस्तारित की गई जिसमे बिलाईगढ़ विकाश खंड को भी शामिल किया गया है फाइलेरिया याने हाथीपांव की बीमारी एक परजीवी के कारण होता है जिसे मादा क्यूलेक्स मच्छर के द्वारा फैलाया जाता है हाथीपांव की बीमारी के परजीवी जब सूक्ष्म रूप में होता है तभी उसे नष्ट कर सकते है जवान होने की स्थिति में इसे समाप्त नहीं किया जा सकता यही कारण है कि परजीवी को नष्ट करने के लिए पूरे समुदाय को IDA की दवाई खिलाई जाती है परजीवी के बड़े होने की स्थिति में मानव शरीर के लासिका तंत्र को बाधित करता है परिणाम स्वरूप पैरों में सूजन होती है एक बार पैर में सूजन हो जाने केबाद इसे ठीक नहीं किया जा सकता है इसलिए फाइलेरिया होने के पहले ही जब सूक्ष्म रूप में परजीवी होता है तब उसे मारा या नष्ट किया जा सकता है यही कारण है कि समुदाय को एक साथ दवाई खिलाई जाती है फाइलेरिया या हाथीपांव उन्मूलन के यह अभियान 4 दिन बूथ में चलाया गया आंगनवाड़ी केंद्रों ,शालाओं ,कार्यालयों को बूथ बनाई गई थी जिले में ऐसे बूथों की संख्या 1391 है 4 दिन की इस बूथ गतिविधि में 210250 लोगो को दवाई खिलाई गई है जो कुल लक्षित समूह का 31% है बूथ मे दवाई खिलाने पर बाएं हाथ के छोटी उंगली में निशान भी लगाए जा रहे है जो बूथ में दवाई नहीं खाए है उन्हें 3 मार्च से 10 मार्च तक घर घर जाकर दवाई खिलाई जाएगी उसके बाद 11 मार्च से 13 मार्च तक जिन्होंने बूथ में और घर में दवाई नहीं खा पाएंगे उन्हें माप अप राउंड चला कर छुटे हुए लोगों को खोज खोज कर IDA की दवाई खिलाई जाएगी IDA ( सामूहिक दवा सेवन अभियान) की इस अभियान में 3 प्रकार की दवाई समाहित है 2 दवाई उम्र के अनुसार दी जा रही है जबकि एक दवाई को ऊंचाई के अनुरूप दी जा रही है I = ivermectin ,D= DEC एवं A= एलबेंडाजोल है एलबेंडाजोल की गोली को वर्ष में 2 बार अगस्त और फरवरी में दी जाती है लेकिन फाइलेरिया नाशक दवाई की वर्ष में एक बार ही दी जानी होती है तीनों दवाई की कंपोजिशन में दोनों बीमारी को नष्ट करने में सहायक है एलबेंडाजोल कृमि नाशक गोली है जिसका सीधा संबंध स्वच्छता से होती है समुदाय से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने घर पारा ,गली आदि की स्वच्छ बनाए रखे इससे कृमि मुक्ति को सफल बनाने में सहायक होगी याद रहे घर में छोटे बच्चे नंगे पैर रहते है घर में खेलते रहते है कुछ कृमि जो नग्न आंख से नहीं देखी जा सकती वे बच्चो के पैर के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाता है कुछ कृमि नग्न आंखों से देखी जा सकती है जैसे ascaris ,फीता कृमि जो भोज्य पदार्शों के साथ मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाता है दोनों ही माध्यम से शरीर में प्रवेश करने के बाद आंत को अपना स्थान बनाता है और जीवित रहने के लिए हमारे पोशाक तत्वों का सेवन करते रहता है जिससे शरीर कमजोर होता है और रक्त अल्पता को बढ़ाते जाता है NFHS 5 के रिपोर्ट के अनुसार छत्तीस गढ़ में 6 माह से 5 वर्ष के बच्चो में रक्त अल्पता अर्थात खून की कमी ( एनीमिया) 69 % है 6 वर्ष से 10 वर्ष के बीच के बच्चो में रक्त अल्पता की दर 60 % से अधिक है जबकि 10 वर्ष से 19 वर्ष के वर्ग समूह में रक्त अल्पता की दर 61% से ज्यादा है विशेष कर बालिकाओं में रक्त अल्पता या खून की कमी को आसानी से पूर्ति कर सकते है खान पान को सुधार करके एवं आयरन की सप्लीमेंट कराके यही कारण है कि 6 माह से 5 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को वर्ष में 2 शीशी आयरन सिरप की दी जाती है जिसे सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को एक एक ml दी बजती है जबकि 6 वर्ष से 10 वर्ष के ग्रुप के बच्चे को पिंक कलर की आयरन गोली प्रति मंगलवार को खिलाई जाती है जबकि 10 से 19 वर्ष के बीच समूह के बच्चे को आयरन फ़ोनिक एसिड नीले रंग की wifs की गोली प्रति मंगलवार खिलाई जाती है बच्चो में जो रक्त अल्पता कृमिरोग या अन्य कारणों से होती है उसकी भरपाई हमे आयरन फोलिक एसिड को गोली से करने होते है कुछ माह पूर्व स्कूल के बच्चो की TAS एक प्रकार की जांच है जिससे पता लगाया जाता है बच्चे में फाइलेरिया के परजीवी है कि नहीं यह TAS की परीक्षण जिले मे फेल हो चुकी है क्योंकि बच्चोंके खून के नमूना जांच घनात्मक आया है यही कारण है कि समुदाय को फाइलेरिया रोधी एवं कृमि रोधी दवाई खाना जरूरी हो गया है IDA की दवाई उन्हें नहीं खिलाई जानी है 2 वर्ष के कम उम्र के बच्चे ,गर्भवती माताएं ,बीमार लोग एवं वृद्ध व्यक्ति बाकी सभी को iDA की दवाई खिलाई जाएगी दवा खिलाने के लिए लक्षित व्यक्तियों की संख्या जिले में 664312 है जिन्हें दवाई खिलाएंगे इस IDA की दवाई को सामने ही खिलाना होता है कई लोग बाद में खा लेंगे दवाई दे दीजिए लेकिन दवा नहीं खाते है जो उचित नहीं है छोटे बच्चे जो आंगन में घर में नंग पैर खेलते है उन्हें कृमि रोग ज्यादा होता है बच्चों को यथा संभव मोजे जूते पहना के रखने चाहिए प्रत्येक शौच के बाद और खाना खाने के पहले हाथ जरूर साफ करना चाहिए कुछ कृमि के परजीवी जिसे फीता कृमि कहते है सुअर के मांस खाने से होता है इसके परजीवी के लिए मनुष्य और सुअर दोनों होस्ट होते है बारी बारी से दोनों होस्ट में रहता है यही कारण है कि मनुष्य द्वारा सुअर के मांस खाने पर फीता कृमि होने की संभावना होती है कृमि रोग को समाप्त करने के लिए स्वच्छता अभियान को अपनाना टॉयलेट का उपयोग करना टॉयलेट को साफ रखना , घर आंगन को साफ रखना जरूरी होता है इसी कारण गांव गांव को ODF (खुले में शौच मुक्त )किया गया है कृमि रोज का सीधा संबंध रक्त अल्पता या एनीमिया या खून की कमी होता है IDA की दवा पूर्णतः सुरक्षित है कुछ लोगों को सिर दर्द ,बदन दर्द ,पेट में दर्द की शिकायत होती है जो शरीर मे माइक्रोफाइलेरिया ,या कृमि के परजीवी होने के कारण हो सकता है दवाई खाने के बाद परजीवी मरता है परिणाम स्वरूप रिएक्शन होता है ये साइड इफेक्ट दिखता है कोई भी गोली खाने से जी मिचलाता है आम तौर पर इसे इलाज करने की जरूरत नहीं होती फिर भी दर्द नाशक गोली एवं एंटासिड की गोली खाई जा सकती है ये गोली स्वास्थ्य कार्यकर्ता ,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पास मिल जाएगा विशेष परिस्थिति के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम की गठन भी की गई है परेशानी होने पर 104 पर भी फोन करके परामर्श ली जा सकती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी