IMG-20260124-WA0020
अभियान

भाजपा का संगठन पर्व जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

जिला संगठन चुनाव अधिकारी धरमलाल कौशिक ने दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2 सितंबर से पूरे देश में प्रारंभ हुआ था,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा  के हाथों अपनी नवीन प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करी थी। प्राथमिक सदस्यता का लक्ष्य 10 करोड़ रखा गया था। जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने तय समय सीमा पर प्राप्त किया।भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली राजनैतिक पार्टी का गौरव प्राप्त करने वाली पार्टी बन गई है। प्राथमिक सदस्यता के बाद अब पार्टी संगठन चुनाव कराने जा रही है जिसके लिए पिछले दिनों राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न हुई।

राष्ट्रीय कार्यशाला के बाद प्रदेश की कार्यशाला में इसी महीने के 3 तारीख से 5 तारीख तक जिलों की कार्यशाला सम्पन्न करने का लक्ष्य पार्टी ने निर्धारित किया है। इसी संदर्भ में आज जिला भाजपा की कार्यशाला पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें जिला संगठन चुनाव अधिकारी बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक ने कार्यशाला में उपस्थित अपेक्षित कार्यकर्ताओं का समग्र मार्गदर्शन किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री कौशिक  ने कहा कि वैचारिक रूप से केंद्रित,मूल्य आधारित एवं सक्रिय बूथ समितियां पिछले 7 दशकों से भारतीय जनता पार्टी की ताकत रही है। सभी कार्यकर्ताओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि बूथ समिति(स्थानीय समिति) का गठन संगठन पर्व की सबसे बड़ी गतिविधि है।

संगठन पर्व के इस चरण के सफल कार्यान्वयन हेतु इस पर उचित महत्व,ध्यान और टीम वर्क की आवश्यकता है।कौशिक जी ने प्राथमिक सदस्यता अभियान में जिले के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया। साथ ही यह भी कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह संगठन का कार्य ही पर्व है अतः हमें इस अभियान को उसी ऊर्जा के साथ पूरा करना है।मंडलों के लिए बनाए गए चुनाव आधिकारियों को कहा कि आप मंडलों में जाएंगे वहां कार्यशाला में आप मंडलों के कार्यकर्ताओं को बताएं कि बूथ समिति के गठन में हमे महिलाओं को प्राथमिकता के श्रेणी में रखना है साथ ही जातीय समीकरण को साधते हुए संतुलित समिति का निर्माण कराए बूथ का अध्यक्ष प्रभावी हो इसकी चिंता भी हमे करनी है। मंडलों के हर बैठक में बूथ अध्यक्षों की उपस्थित हो। इसके लिए मंडलों के जवाबदार कार्यकर्ता हमेशा ध्यान रखे।


जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि हमने अभी दीप पर्व बड़े ही उल्लास से मनाया है। कल भाईदूज का पवित्र त्योहार था। मैं सभी को बधाई देता हूं साथ ही हम भाजपा कार्यकर्ताओं को अब संगठन के निर्माण का पर्व मनाना है इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें। आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हमने प्राथमिक सदस्यता अभियान में अच्छा कार्य किया है। प्रदेश संगठन के दिए लक्ष्य में अपेक्षा से बढ़कर कार्य किया है इसी तरह हमें अब सक्रिय सदस्यता अभियान एवं बूथ समिति के चुनाव अभियान को भी तय समय में पूरा करना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के साथ हम इसे भी पूर्ण करेंगे।
जिला के सह संगठन चुनाव अधिकारी कमल गर्ग ने कहा कि हमें गर्व होता है कि हम पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता है जो सदैव राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करती रहती है। हमारी पार्टी में हमेशा लोकतंत्र का बहुत बड़ा स्थान रहा है इसलिए पार्टी संगठन चुनाव को पूरी ईमानदारी से लेती है यह पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यों में एक है।
सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री सतीश चंद बेहरा ने पूरे जिले की 23 मंडलों की सक्रिय सदस्यता अभियान की यथा स्थिति के बारे में अवगत कराया और कहा कि प्रत्येक मंडलों में हमे 200 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है जिसे हम शत प्रतिशत पा लेंगे। जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं प्राथमिक सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने कहा कि आप सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के लगन से हमारा जिला पूरे प्रदेश में प्राथमिक सदस्यता अभियान में अग्रणी रहा है । हमे प्रदेश से 2 लाख 70 हजार सदस्य बनने का लक्ष्य मिला था। आप सभी के सहयोग से हमने पूरे जिले में 3 लाख नए प्राथमिक सदस्य बनाए है।रायगढ़ विधानसभा पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर है जो हम सबके लिए गौरव का विषय है। आज की कार्यशाला में उमेश अग्रवाल, सांसद राधेश्याम राठिया,राज्यसभा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह,सत्यानंद राठिया,गुरुपाल सिंह भल्ला,श्रीकांत सोमावार,महेश साहू,विवेक रंजन सिन्हा,बृजेश गुप्ता,कमल गर्ग,रवि भगत,अरुण राय,सतीश चंद्र बेहरा,शांता साय,सुभाष पांडे,सुरेश गोयल, बब्बल पांडे,जय प्रकाश पटेल,अरुण कातोरे ,जनेश्वर मिश्रा मंचासिन रहे।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश पंडा ने मंच संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी