कोरबा और रायगढ़ क्षेत्र में पुनर्वास के एवज में मिलेगा अतिरिक्त 3 लाख रुपए

नीतिगत मामलों में आवश्यक संशोधन के लिए सीएमडी ने दिया आश्वासन
ऊर्जाधानी संगठन के साथ सीएमडी और बोर्ड मेम्बरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित
ब्रह्मोस न्यूज बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड SECL मुख्यालय बिलासपुर में भूविस्थापितों की 12 सूत्रीय मांगों सहित अन्य मुद्दों पर ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के साथ सीएमडी हरीश दुहन ,डायरेक्टर तकनीकी (पीपी) एन फ्रेंकलिन जयकुमार , डायरेक्टर पर्सनल श्री बिरंचि दास , जीएम भू-राजस्व ,जीएम श्रम शक्ति सहित अन्य सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों की दो चरण में लंबी बैठक हुई जिसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा किया गया ।
गौरतलब है कि ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति ने विगत 1 अप्रैल को एसईसीएल मुख्यालय में आक्रोश रैली के साथ जबरदस्त प्रदर्शन के साथ 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था और 16 अप्रैल को एसईसीएल की कोरबा,दीपका,कुसमुंडा , कोरबा और रायगढ़ क्षेत्र के खदानों में अभूतपूर्व और इतिहासिक आंदोलन किया था एक ही दिन एक साथ खदान बंद होने और कोयला परिवहन बंद हो जाने से एसईसीएल प्रबन्धन को आंदोलन के आगे झुकना पड़ा था जिसके बाद उच्च स्तर की बैठक करने पर विवश होना पड़ा बैठक में विभिन्न माँगो पर चर्चा किया गया जिसमें परियोजना स्तर पर पुनर्वास कमेटी बनाने पर एसईसीएल सहमत जिला पुनर्वास समिति के तर्ज पर क्षेत्रीय स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिए कमेटी बनाई जाएगी । इसके सहित 16 बिंदुओं पर चर्चा किया गया। एसईसीएल की इस उच्च स्तरीय बैठक में सपुरन कुलदीप, लक्ष्मी चौहान, विजयपाल सिंह ठाकुर, रुद्र दास महंत, अनुसुईया राठौर, सन्तोष चौहान, बसन्त कुमार कंवर , ललित महिलांगे, दीपक यादव, केशव नारायण जायसवाल, लता कंवर पूर्व जनपद अध्यक्ष , मुकेश कंवर , नेहा तंवर जनपद सदस्य , गणेश सिंह उइके, ऐलम, श्रवन यादव पार्षद, तिरिथ केशव ,चन्दन सिंह , उर्मिला बंजारा, भरत झरिया, विनय शुक्ला, सत्यपाल साहू, बबिता आदिले, आदि सहित
कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका , रायगढ़, हसदेव ,चिरमिरी ,और सोहागपुर एरिया के 47 भूविस्थापित प्रतिनिधि शामिल हुए ।




