IMG-20260124-WA0020
आंदोलन

सारंगढ़ के संयुक्त शिक्षक संघ ने युक्तियुक्त करण के विरोध में कसी कमर

ब्रह्मोस न्यूज़ सारंगढ़ । विसंगति पूर्ण युक्ति युक्त कारण को लेकर जिलों में विरोध शुरू हो गया है जिसका आगाज कल सारंगढ़ में कर दिया गया। वहां के संयुक्त शिक्षक संघ सैकड़ो की संख्या में युक्ति युक्त कारण के आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया जहां विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष चोक लाल पटेल एवं विकासखंड अध्यक्ष कुशल पटेल एवं  रामजीवन नायक के सामूहिक नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में  मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री शिक्षा सचिव एवं लोक शिक्षण संचनालय के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर प्रखर विरोध किया गया । प्रशासन की ओर से ज्ञापन लेने आए अतिरिक्त कलेक्टर  श्रवण टंडन  ने सारी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और ज्ञापन को निराकरण हेतु उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने हेतु आश्वस्त किया।

——

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ किया था आव्हान

खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ कल समस्त जिलों के शिक्षकों को आंदोलन का आवाहन किया था जिसके तहत कल सारंगढ़ में शिक्षकों की एक जूटता  नजर आई। यही नहीं युक्ति युक्त कारण की विसंगतियों को लेकर विरोध का सिलसिला शुरू हो चुका है जिसे लेकर पूरे प्रदेश के शिक्षक अब गंभीर हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच