राज्यव्यापी विशाल धरना में पहुचेंगे रायगढ़ जिले से हजारों की संख्या में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोग

विगत दिवस संपन्न हुई बैठक,बनाए गये विकासखंड प्रभारी
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स), छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ एवं सोशल जस्टिस लीगल फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 11 जून 25 को राज्यव्यापी विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन रायपुर में किया गया है । जिसमें रायगढ़ जिले से हजारों की संख्या में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के समाज प्रमुख, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने विगत दिवस जिला मुख्यालय रायगढ़ में बैठक संपन्न हुई है तथा विकासखंडों में बैठक आयोजित कर लोगों को धरना प्रदर्शन में शामिल होने हेतु अपील की जा रही है। प्रमुख मांगे निम्नानुसार हैं – अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों के लिए पदोन्नति में आरक्षण नियम 5 को पुनः अधिसूचित करना एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश 01.05. 2023 एवं 24 .02.2025 को पदोन्नति में तत्काल लागू करवाना, अनुसूचित जाति जनजाति व पिछड़े वर्गों के बैकलॉग पदों की पूर्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान की कार्यवाही करवाना, जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण का निर्धारण एवं जिला व संभाग स्तरीय/स्थानीय भर्ती आरक्षण पर अधिनियम बनाने की कार्यवाही करवाना, पांचवी अनुसूची क्षेत्र के 85 विकासखंडों में स्थानीय प्रशासन का पेसा कानून के तहत प्रभावी क्रियान्वयन कराना, फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही कराना सहित 09 सूत्रीय मांगे शामिल हैं।
विदित हो कि आंदोलन को सफल बनाने हेतु रायगढ़ जिले के 07 विकासखंडों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं – रायगढ़ से विनेश भगत, दीपक लकड़ा, पुसौर से डी एस उरांव, गुणमणि भोय, खरसिया से कांशीराम सिदार, गजाधर चौहान, धरमजयगढ़ से महेंद्र सिदार, लक्ष्मण महेश्वरी, कामदेव जलधारी, लैलूंगा से नंदकुमार साय, बलराम सिदार, रविकिशन घोघरे,घरघोड़ा से संतोष पैंकरा, पल्लवी सिदार, तमनार से राजेश मरकाम एवं बाबूलाल राठिया शामिल हैं।
उक्त आंदोलन में रायगढ़ जिले से हजारों की संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान अजाक्स जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार घृतलहरे, जिला प्रवक्ता लक्ष्मी प्रसाद बघेल, जिला सचिव दीपक कुमार लकड़ा, सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष बी एस नागेश, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश मरकाम, सतनामी समाज जिला अध्यक्ष लीलाधर बानू खुंटे, भीम आर्मी प्रमुख श्रवण महेश, कंवर समाज जिला अध्यक्ष सियाराम पैंकरा, उरांव समाज से डी एस उरांव, इन्नोसेंट कुजूर, प्रताप खलखो ,सतनामी समाज से कोमल रात्रे, खोज रत्नाकर, प्रदीप श्रृंगी ने किया है।




