IMG-20260124-WA0020
कार्यक्रम

नि:शुल्क कम्प्यूटराईज्ड अकाउंटिंग प्रशिक्षण 28 अप्रैल से होगा प्रारंभ

प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए 10 वीं पास युवती एवं महिलाएं कर सकती है आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक गामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान टी.वी. टॉवर रोड़ क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र के पीछे छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ में करा सकते है पंजीयन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रायगढ़ में कम्प्यूटराईज्ड अकाउंटिंग (सहायक बुक कीपर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 28 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिये रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के शिक्षित बेरोजगार युवती एवं महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाना हैं।
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिये उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष एवं कम से कम 10 वीं पास होना अनिवार्य हैं। प्रशिक्षाणार्थी अपने साथ अंकसूची, आधार कार्ड, गरीबी रेखा राशन कार्ड, रोजगार गारंटी जॉब कार्ड,बैंक पासबुक एवं 05 रंगीन पासपोर्ट साईज का फोटो लेकर भारतीय स्टेट बैंक गामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान टी.वी. टॉवर रोड़ क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र के पीछे छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ में पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी एवं पंजीयन के लिये मोबाइल नंबर 7974942078, 7999984982, 9303060375, 9131360303 में संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान रहना, खाना एवं सीखना पूर्णत: नि:शुल्क हैं। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये 35-35 सीट निर्धारित हैं। विशेष रोजगार गारंटी के तहत् एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन कार्य किया हैं, तो उसे रोजगार गारंटी के तहत् प्रति दिवस 243 की दर से भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच