IMG-20260124-WA0020
कार्यक्रम

राज्योत्सव का भव्य आगाज आज से

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी करेंगे उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, तैयारी पूरी

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा और गौरवगाथा का बनेगा साक्षी राज्योत्सव

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव-2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। स्टेडियम परिसर में बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम, पार्किंग, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया गया है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। राज्योत्सव का उद्घाटन 2 नवंबर को प्रदेश के वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा।
यह आयोजन राज्य की 25 वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों, समग्र विकास और लोकसंस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करेगा। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास यात्राओं पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण समृद्धि, औद्योगिक प्रगति, सामाजिक उन्नति और समृद्ध लोकसंस्कृति की सजीव झलक देखने को मिलेगी। समारोह में प्रतिदिन सायं 6 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिनसे पूरा स्टेडियम उत्सवमय माहौल में रंग जाएगा। राज्योत्सव-2025 न केवल छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विकास यात्रा का उत्सव होगा, बल्कि यह राज्य की संस्कृति, जनभागीदारी और समृद्ध विरासत को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम भी बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच