महापौर ने स्कूली बच्चों के लिए लिखा कलेक्टर को पत्र

प्रथम पाली में लगने वाले स्कूलों की छुट्टी के बाद स्कूली बच्चों दोपहर 12 से 1 के मध्य घर पहुंचते है। इस समय तापमान सर्वाधिक होता है।
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। गर्मी का पारा दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहा है। ऐसे में नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर को स्कूली बच्चों के लिए पत्र लिखा है। श्री चौहान ने अपने पत्र में बताया कि प्रथम पाली में लगने वाले स्कूलों की छुट्टी के बाद स्कूली बच्चों दोपहर 12 से 1 के मध्य घर पहुंचते है। इस समय तापमान सर्वाधिक होता है। मासूम नौनिहालों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करे।
गौरतलब है कि आज रायगढ़ में तापमान का पर 43 डिग्री पर पहुंच चुका है। इसके कारण शहर की सड़के सूनी होने लगी है। खास बातें यह है कि यही वह समय है जब दोपहर के 12:00 बजे तक पहली पाली में लगने वाले स्कूली बच्चों की छुट्टी होती है और इस समय तापमान सर्वाधिक होता है। ऐसे में छुट्टी के दौरान स्कूली बच्चे स्कूल से घर पहुंचने तक भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर हो जाते हैं । इसके अलावा गर्मी में लू लगने का डर भी बना हुआ है। इसलिए पहली पाली में लगने वाले बच्चों के लिए शासन प्रशासन को गंभीर हो जाना चाहिए।


