परेशानियां

तहसील परिसर के कच्चे रस्तो की हो रही है हाल बेहाल,बच के निकल जाते है अफसर

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। बरसात के मौसम में कीचड़ और गंदगी  हो तो समझ में आता है परंतु ना तो गर्मी है ना बरसात। ठंड दस्तक दे रही है ऐसे मौसम में भी कलेक्ट्रेट के एक हिस्से में बारो महीना कीचड़ और गंदगी का आलम बना रहता है और तो और तहसील ऑफिस से होकर कृषि विभाग को जाने वाली उक्त कच्चे मार्ग में  रोजाना अफसरो का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद जिले के बड़े-बड़े अधिकारियों की नजर इस रास्ते पर नहीं पड़ रही है। जबकि महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी शहरी गोदाम का दफ्तर भी सामने है।

इसके बावजूद अफसरो की नजर उक्त वहां की दशा पर नहीं पड़ रही है । यू कहे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इस मामले में अफसर भी अपना हाथ डालने से जैसे कतराते नजर आते है। गौरतलब है कि जिले भर के विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखने वाले  तहसील ऑफिस के परिसरो में रास्तो की हालत  बेहाल है। हल्की बारिश हो या बे मौसम बारिश तहसील ऑफिस के सामने तथा कृषि विभाग की ओर जाने वाली कच्चे रास्ते की हालत बद से बत्तर हो जाती है। जिस पर बड़े अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है।

दम तोड़ देती है यहां स्वच्छता मिशन

विदित हो कि कृषि विभाग की तरफ जाने वाले इस रास्ते का गड्डा इतना बड़ा है कि वह सड़क कम तालाब अधिक नजर आता है। इसके अलावा यहां के खाली पड़े जमीन की कभी सफाई तक नही होती। यही वजह है कि यहां स्वच्छता मिशन भी दम तोड़ देती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...