IMG-20260124-WA0020
परेशानियां

ठंड कोहरे की भविष्यवाणी कर रेलवे ने रद्द कर दी सारनाथ एक्सप्रेस,यात्री  होंगे परेशान

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पिछले साल की तरह इस बार भी दिसंबर आने के 2 महीने पहले ही रेलवे ने कोहरा होने की भविष्यवाणी कर फिर से सारनाथ एक्सप्रेस की सेवा को अपना निशाना बनाया है। कडा़के की ठंड कोहरे की भविष्यवाणी कर अप डाउन सारनाथ एक्सप्रेस को 02 दिसंबर 24 से 27 फरवरी 25 तक अलग अलग दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। इस ट्रेन से डेली बड़ी संख्या में यात्री प्रयागराज बनारस जाते हैं। शिकायत कर्ता संस्कार श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे 2 साल से यह परंपरा निभा रही है। यह सारनाथ को इस तरह से कैंसिल करने का 3 रा साल होगा।

यहां के यात्रियों को होगी परेशानी

रायगढ़ खरसिया चांपा कोरबा के लोग बिलासपुर से इस ट्रेन को पकड़ते हैं क्योंकि इन नगरों से इलाहाबाद बनारस के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। दुर्ग भिलाई रायपुर तिल्दा भाटापारा बिलासपुर से लेक शहडोल तक रेलवे के इस फैसले के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आने लगा है। रेलवे का  फैसला आते ही जागरूक लोगों ने सोशल मीडिया ट्विटर के माध्यम से जनता की समस्या को सीधे रेल मंत्री तक पहुंचाया है। संस्कार श्रीवास्तव उदय सिंह गहलोत संतोष पैठणकर उमाशंकर सोनी संजय राजपूत प्रतीक वर्मा ओमप्रकाश वर्मा ने इस संबंध में सीधे रेलमंत्री को इस फैसले को लेकर पुनर्विचार करने का निवेदन किया है। नवंबर से फरवरी तक हर साल शीतकाल में कोहरा पड़ना प्राकृतिक व्यवस्था है। हर साल दो महीने के लिए कोहरा पड़ता है । तो क्या इतने ही दिनों के लिए ट्रेन को बंद कर देना समझदारी भरा निर्णय होगा। जबकि बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश से यात्री इस ट्रेन में दिल्ली तक की यात्रा करते हैं। सुविधाएं बढ़ाने की बजाए समाप्त की जा रही हैं। यह समस्या परे है। आज के अत्याधुनिक तकनीक के जमाने में रेलवे इंजनों में एंटी फोग डिवाइस लगाने की बात हो रही है यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने की बजाय ट्रेन को कैंसिल कर देना यह कैसी रेल सेवा है। संस्कार श्रीवास्तव ने इस संबंध में रेलवे मंत्री सांसद को ट्वीट करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी अधिकारियों से भी जनहित में यह फैसला निरस्त करने की मांग की है।

प्राइवेट टैक्सियों का लेना पड़ेगा सहारा

लोग मृतक के अंतिम संस्कार के बाद उसकी हड्डियों और राख का गंगा नदी में विसर्जन करने के लिए रोजाना इस ट्रेन से प्रयागराज की यात्रा करते हैं । सारनाथ एक्सप्रेस सस्ती और सुलभ ट्रेन सेवा होने के कारण लोकप्रिय है अब इस फैसले से इस तरह के परिवारों को बस और प्राइवेट टैक्सी का सहारा लेना पड़ेगा इसमें ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच