जिम्मेदारियां

डेंगू नियंत्रण के लिए निगम अभियंताओं की लगी ड्यूटी

रायगढ़ ब्रह्मोस न्यूज़।  निगम प्रशासन द्वारा शहर के सभी वार्डों में डेंगू नियंत्रण के लिए किए जा रहे दवा छिड़काव, सफाई अभियान फॉगिंग से धुंआ आदि के लिए इंजीनियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। सभी इंजीनियर्स को अपने-अपने वार्डों में किए गए कार्यों की प्रति दिवस रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं ।
निगम प्रशासन द्वारा शहर में डेंगू नियंत्रण के लिए डोर टू डोर सर्वे के साथ एंटी लार्वी साइट दवा का छिड़काव, फागिंग से धुंआ कर मच्छर मारने संबंधित उपाय कार्य किए जा रहे हैं। डेंगू नियंत्रण कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने निगम के इंजीनियर्स की ड्यूटी सभी वार्डों के लिए लगाई है।

————

इसमें सहायक अभियंता  रामलाल चौधरी वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4 एवं 5 के लिए कार्य करेंगे। इसी तरह उपअभियंता  हीराधर राठिया वार्ड क्रमांक 37, 38, 39, 40, 43, 44, 45, उपअभियंता धीरज प्रजापति वार्ड क्रमांक 32, 33, 34, 35, 36, 41 एवं 42, उपअभियंता  राजेश पंडा वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 9, एवं 46, उपअभियंता  दिलीप उरांव वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 13 एवं 14, उप अभियंता श्रीमती यज्ञा सिदार वार्ड क्रमांक 26, 27, 28, 29, 30 एवं 31, उपअभियंता  मुन्ना ओझा 15, 16, 17, 18, 19 एवं वार्ड क्रमांक 20, उपअभियंता ऋषि राठौर वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24, 25, 47 एवं 48 में हो रहे डेंगू नियंत्रण कार्यों का नेतृत्व करेंगे। सभी अभियंताओं को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ से डेंगू मरीजों की सूची प्राप्त कर प्रति दिवस निगम स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं सफाई पर्यवेक्षकों से संपर्क कर अपने अपने वार्डों में सफाई कराकर, फागिंग मशीन से धुंआ, एंटी लार्वी दवा का छिड़काव कार्यों को देखेंगे। इसी तरह सफाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए वार्डों में जेसीबी, ट्रैक्टर की व्यवस्था कर सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अभियंताओं को दिए गए हैं। जारी ड्यूटी आदेश में सभी अभियंताओं को प्रति दिवस किए गए कार्यों का प्रतिवेदन देने के लिए निर्देशित किया गया है।

————–

यहां दर्ज होगी शिकायत

शिकायत के लिए कर सकेंगे फोन नंबर पर कॉल
निगम प्रशासन द्वारा शहर वासियों को शिकायत करने के लिए फोन नंबर की भी सुविधा दी गई है। निगम क्षेत्र के निवासी अब डेंगू एवं सफाई से संबंधित शिकायत 07762222911 पर कॉल कर दर्ज करा सकते हैं। काल पर मिले शिकायत दर्ज करने के लिए निगम प्रशासन द्वारा कंप्यूटर आपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन