IMG-20260124-WA0020
सफलता

21 हजार पीएम आवास निर्माण में रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के प्रयासों का रहा असर,वित्त मंत्री श्री चौधरी ने लगातार जिले में आवास निर्माण की समीक्षा की, कार्यों को तेजी से पूरा करवाने पर रहा जोर, वित्त मंत्री श्री चौधरी ने महागृह प्रवेश पर हितग्राहियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़।  जिले में दिसंबर 2023 से अब तक करीब 21 हजार आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जिसका महा गृह प्रवेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने जा रहा है। वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने सभी हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नियमित रूप से पीएम आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवासों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। जिसका परिणाम रहा कि रायगढ़ जिले में 21 हजार आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जो कि पूरे राज्य में सर्वाधिक है। आवास निर्माण के मामले में रायगढ़ प्रदेश में टॉप पर है।
वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के लिए पीएम आवास निर्माण की स्वीकृति और उसे पूरा करना यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहा है। कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। आवास निर्माण के लिए राशि जारी कर मकानों को जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए गए। रायगढ़ में जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आवास निर्माण की समीक्षा की गई। अधिकारी फील्ड में जाकर हितग्राहियों के संपर्क कर काम की प्रगति की मॉनिटरिंग करते रहे। जिसका परिणाम रहा कि पिछले सवा सालों में 21 हजार से अधिक परिवारों को उनका अपना पक्का मकान मिला है।
वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले के 21 हजार हितग्राही जिनके मकान पूरे हो चुके उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आपके जीवन की नई शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि स्वीकृत अन्य आवास के निर्माण को जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे आगामी बारिश के पहले अधिक से अधिक हितग्राहियों के आवास पूरे हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन