IMG-20260124-WA0020
अभियान

3,22,124 सदस्यों के साथ रायगढ़ पूरे छग में रहा प्रथम स्थान पर 

सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ में रायगढ़ का बजा डंका,ढोल बाजा और बम पटाखों की जोरदार गूंज के साथ भाजपा कार्यालय मना रायगढ़ के प्रथम आने का जश्न 

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम में रायगढ़ जिले ने समूचे छत्तीसगढ़ राज्य में 3,22,124 सदस्यों के साथ प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ भाजपा में नया मुकाम प्राप्त करते हुए रायगढ़ जिला भाजपा इकाई को गौरवान्तित करने का कार्य किया है।

इस आसाधारण सफलता को हासिल करने के एवज में तीन दिन पूर्व प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छग चुनाव प्रभारी श्री नितिन नबीन, संगठन महामंत्री श्री पवन साय एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण देव सहित प्रदेश भाजपा से जुड़े सैकड़ों पदाधिकारियों की मौजूदगी में रायगढ़ जिला को सम्मानित किया जा चुका है। इसी परिप्रेक्ष्य में कल दोपहर रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में भी छग में प्रथम स्थान आने की ऐतिहासिक सफलता का जश्न ढोल बाजा और बम पटाखों की जोरदार गूंज के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रदेश के माननीय वित्तमंत्री ओपी चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं संगठन पर्व जिला प्रभारी  धरमलाल कौशिक , प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन पर्व जिला पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष  उमेश अग्रवाल एवं अन्य जिला पदाधिकारी सहित शतकाधिक देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। इस दौरान सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा आकाश में गुब्बारे उड़ाकर रायगढ़ भाजपा के प्रदेश में अव्वल आने का संदेश दिया गया। रायगढ़ जिला इकाई को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने का आसाधारण और ऐतिहासिक कार्य के लिए सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया और पुरी सदस्यता टोली को बधाई और शुभकामनाएं दिये। संगठन पर्व जिला प्रभारी धरमलाल कौशिक ने कहा कि सदस्यता अभियान कार्यक्रम में रायगढ़ ईकाई द्वारा , 2,70,000 के लक्ष्य को पार करते हुए 120% आगे बढ़कर 3,22,124 सदस्य बनाए गए। अभियान में तत्पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत, लगन और माइक्रोप्लानिंग के बल पर 3,22,124 सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य से 120% अधिक सदस्य बनाया निश्चित ही यह रायगढ़ जिला भाजपा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने पर मैं सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं ,यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं कि मेहनत और जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर विश्वास का परिणाम है जो विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने हेतु राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी