हारे हुए प्रत्याशी ने गोतमा में मचाया बवाल,वोट नही देने का आरोप लगा कर आधी रात को किया पथराव

जातिवाद की आशंका से पुसौर पुलिस एलर्ट, पीड़ित ग्रामीणों ने पुसौर थाने में किया लिखित शिकायत
आधी रात को पहुंची थी थाने की पुलिस फोर्स
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोतमा में एक हारे हुए सरपंच प्रत्याशी ने हार का मातम मनाते हुए चौहान समाज के कुछ लोगों में अपना गुस्सा निकाला और समर्थकों के साथ मिलकर मोहल्ले में वोट नही देने का आरोप लगाते हुए कल रात जम कर बवाल मचाया। वही उन्होंने लोगों के घरों में तोड़फोड़ करते हुए पथराव करते हुए मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस की माने तो चौहान समाज के चार लोगों ने इसकी शिकायत थाने में करते हुए कार्यवाई की मांग की है । बताया यह भी जा रहा है कि हारे हुए प्रत्याशी सहित उसके समर्थकों ने न सिर्फ वहाँ दहशत का माहौल निर्मित कर दिया था। बल्कि लोगो के घरों के दरवाजे में भी तोड़फोड़ की है। देखिए वीडियो…
हारे हुए प्रत्याशी को नही हुई हार बर्दाशत
पुसौर पुलिस की माने तो ग्राम पंचायत गोतमा में सरपंच चुनाव की दौड़ में शामिल विलासिनी गुप्ता पति अशोक गुप्ता को हार को सामना करना पड़ा। जबकि विरोधी खेमा से चुनाव लड़ रही गोतमा के आश्रित ग्राम खेसापाली निवासी तनूजा गुप्ता पति खीर सागर वहां सरपंच चुनाव में जीत गई। इससे हारे हुए प्रत्याशी को हार बर्दाश्त नहीं हुई और इस हार का जिम्मेदार ग्राम पंचायत गोतमा के चौहान समाज के कुछ लोगों को ठहराते हुए वहां के साहेब राम चौहान, गंगाराम चौहान ,विलासिनी चौहान तथा संतोष चौहान के घरों में तोड़फोड़ मचाते हुए दहस्त का माहौल निर्मित कर दिया था। पुलिस के अनुसार हारे हुए प्रत्याशी ने वहां उसके पक्ष में वोट नहीं डालने का आरोप लगाया और मार पीट की। सूत्रों के अनुसार इस इस मामले में गांव के एक ग्रामीण के पांव में गंभीर चोट भी लगी है तथा इसकी कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों ने थाने में लिखित शिकायत की है।
आधी रात को पहुंची थी पुलिस फोर्स
पीड़ित ग्रामीणों के अनुसार उक्त घटना की खबर पुसौर पुलिस को लगने पर तत्काल मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था बहल की गई।
जांच में लिया गया है मामला
ग्राम पंचायत गोतमा में एक हारे हुए प्रत्याशी ने चौहान समाज के मोहल्ले में वोट नहीं डालने का आरोप लगाकर वहां मारपीट की है तथा कुछ ग्रामीणों के घरों के दरवाजे तोड़ दिए हैं। इसमें ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित शिकायत की जिसे जांच में लिया गया है।
उमाशंकर विश्वाल (एएसआई)
थाना पुसौर




