IMG-20260124-WA0020
पंचायत चुनाव

भाजपा प्रत्याशी भाग्यवती डोल नारायण नायक को मतदाताओं का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद

ग्राम पंचायत में दौरा के दौरान पलकों पर बिठा रहे हैं ग्रामवासी

ओपी के विशेष आशीर्वाद का ग्राम पंचायतो में चल रहा है जादू

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। त्रिस्तरी पंचायत चुनाव का बिगुल बजने  से लेकर नामांकन दाखिल करने तक जहां ग्रामीण क्षेत्रों के जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार ने ग्राम पंचायतो में सघन दौरा शुरू कर दिया है और मतदाताओं को डोर टू डोर  रिझाने का काम बखूबी कर  है । वही जिला पंचायत रायगढ़ के क्षेत्र क्रमांक 06 ( पुसौर 03 ) के भाजपा प्रत्याशी  भाग्यवती डोल  नारायण नायक को ग्राम पंचायत में ग्रामीण मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

यही नहीं राजनीतिक गलियारों की माने तो भाजपा प्रत्याशी भाग्यवती डोल नारायण नायक को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त  है यही वजह है कि ग्रामीण  मतदाता भाग्यवती डोल नारायण नायक को पलकों पर बिठा रहे हैं और जीत को लेकर  पूरी तरह अस्वस्त है। खास बात क्या है कि भाग्यवती डोल नारायण नायक अपने क्षेत्र में मधुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी होने के कारण ग्रामीणों में खास बने हुए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत के विकास को लेकर भी रणनीति बना रहे है। इससे भाग्यवती डोल नारायण नायक की  जिला पंचायत रायगढ़  क्षेत्र क्रमांक 06  पुसौर 03 में अपनी पहले से ही जीत पक्की नजर आ रही है जो आने वाले समय में 56 ग्राम पंचायतों में कमल की तरह खिल उठेंगे।

ओपी ने दिया भाग्यवती को जीत का आशीर्वाद

कल सोमवार को जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों में ओपी के खास बने रहने वालो में डोल नारायण नायक अपने दल बल तथा ओपी चौधरी के साथ जिला पंचायत में नामांकन दाखिल किया। जहां ओपी चौधरी न सिर्फ सभी प्रत्याशियों से मुलाकात किये बल्कि काफी देर तक चर्चा भी करते रहे और ओपी चौधरी ने सभी उम्मीदवारों का हाल-चाल भी जाना यही नही उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी