मुस्कान चौहान की जीत पर सुनील पटेल की अहम भूमिका

दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन एवं विश्वास के साथ कार्य करने पर निश्चित रूप से सफलता मिलती है – सुनील पटेल
कांग्रेस समर्थित मुस्कान चौहान एवं भाजपा की प्रत्याशी सुखदाई चौहान के बीच में कांटे की टक्कर चल रही थी।
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ क्षेत्र क्रमांक 03 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मुस्कान चौहान एवं भाजपा की प्रत्याशी सुखदाई चौहान के बीच में कांटे की टक्कर चल रही थी। लोगों को यह समझ पाना आसान ही नहीं बल्कि काफी मुश्किल हो गया था कि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 में किसके सर पर सेहरा बंधेगा। भाजपा की कूटनीति से हम सभी भली भांति परिचित हैं। छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार बनी है। तब से लोगों का झुकाव भी भाजपा की तरफ बढ़ी है। नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को काफी सीटें मिली है। भाजपा अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए हर हथकंडा अपना सकती है। भाजपा अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए चाहे पानी की तरह पैसा बहाना पड़े या फिर किसी प्रकार की दबाव बनाना पड़े सभी में आगे रहती है। परंतु जनता बार-बार किसी के झूठे बहकावे में आने वाले नहीं है धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी की नाकामी सरकार को जनता अब पहचानने लगी है।
क्षेत्र क्रमांक 03 में जिला पंचायत सदस्य को जिताने के लिए खरसिया विधायक उमेश पटेल ने भी भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को हर हाल में जिताने के लिए कमर कस लिया था। विधायक जी ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सक्रियता से साथ देने एवं भाजपा के लालच में नहीं आने को कहा।
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने मुस्कान चौहान के प्रचार की कमान नंदेली के सक्रिय युवा नेता सुनील पटेल को जिम्मेदारी सौंपी। ज्ञात हो कि सुनील पटेल विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भी काफी सक्रियता से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते आ रहे हैं। सुनील पटेल ने विधायक द्वारा सौंपे गए इस कमान को गंभीरता से लेते हुए कार्य किया और क्षेत्र में मुस्कान चौहान के साथ हर गांव का संपर्क करते हुए एवं महिलाओं और बुजुर्गों को आशीर्वाद और समर्थन मांगते हुए तथा भाजपा की वादा खिलाफी नाकामी से लोगों को रुबरु कराते हुए आगे बढ़े। सुनील पटेल के प्रयासों का प्रतिफल यह हुआ कि मुस्कान चौहान को पूर्ण बहुमत के साथ सफलता प्राप्त हुई। कहते हैं ना कि किसी भी कार्य को दिल से और विश्वास के साथ करो और आगे बढ़ो तो सारी कायनात सफलता हेतु मदद करती है।



