IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

शहर के बेटे सुरेश को मिल रहा अपार जन समर्थन

सुरेश गोयल मिल रहे प्रत्येक मतदाता से

मातृशक्तियां भी सुरेश के लिए कर रहीं प्रचार

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़।  62 साल की उम्र में वह 20 वर्षीय युवक की तरह ऊर्जा से लबरेज सुबह से देर रात तक लगातार लोगों से मिल रहे और उन्हें विकसित रायगढ़ के बारे में बता रहे। चुनाव है इस नजर से वह सक्रिय नहीं है बल्कि वह पूरे वर्ष हर दिन सक्रिय रहते हैं और अपने जनसेवा के माध्यम से लोगों के दिल में बसते हैं वार्ड क्रमांक 19 के सुरेश गोयल को शहर का बेटा कहा जाता है। मौका कोई भी हो सुरेश सबसे पहले वहां मौजूद होते हैं और उस समय को उनके साथ जीते हैं। ये हैं अग्र समाज के झंडाबरदार सुरेश गोयल। जब-जब सुरेश ने लोगों से सहयोग मांगा है लोगों ने उन्हें उम्मीद से ज्यादा दिया है। इस बार वे वे फिर से पार्षद चुनाव के लिए खड़े हैं। उनका अपने वार्ड के हर एक मतदाता से मिलन और उनसे वार्ड विकास के के लिए चर्चा करना महत्वपूर्ण बन जाता है। जब उस मतदाता को यह लगता है कि उसका वोट ही नहीं उसका मत भी शहर विकास में लगेगा। इसी अपनत्व की भावना से सुरेश अपना धुआंधार जनसंपर्क जारी रखे हुए हैं। इसी बीच सुरेश से उनके कार्यालय में लोगों का आना जाना लगा रहता है और वह बाकायदा सभी को समय देते हैं। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि शहर में सबसे ज्यादा रौनक इनके ही चुनावी कार्यालय में है। सुबह वार्ड के वरिष्ठ लोग कार्यालय आकर सुरेश से चुनाव को लेकर मंत्रणा करते हैं और वह भई इनसे मार्गदर्श प्राप्त करते हैं।

सुरेश के समर्थन में उतरी मातृशक्तियां
वार्ड 19 के करीब 300 मतदाता शहर के बाहर बनी कॉलोनियों में निवासरत हैं। इन सभी से सुरेश ने कई दफे जनसपंर्क कर लिया है। एक ओर जहां वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड भ्रमण कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके परिवार और आसपास की महिलाओं ने भी उनके पक्ष में घर-घर जाकर संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस वार्ड में इनकी व्यापक स्वीकार्यता है कि उनके समर्थन में स्वस्फूर्त: मातृशक्तियों ने भी प्रचार का जिम्मा लिया है।

सीएम के रोड शो से मिला बलबुधवार को सीएम के रोड शो और अग्रसेन चौक पर सीएम द्वारा सुरेश गोयल के पक्ष में वोट मांगने से अब इस वार्ड में सुरेश को लेकर लोगों में कोई दो राय नहीं है। अपने पक्ष में माहौल बनता देख सुरेश तनिक भी इसे हल्के में नहीं ले रहे बल्कि पहले से और भी जनसंपर्क को तेज कर दिया है। सुरेश कहते हैं कि वह इस वार्ड के बेटे हैं जहां जा रहे लोगों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। वह अपने वार्ड के विकास के लिए संकल्पित हैं। वार्ड में तारों के मकड़जाल को दुरूस्त करना, यातायात व्यवस्था को सुधारना, सड़कों को सुधारना और सफाई मेरी पहली प्राथमिकता है।

भाजपा के दिग्गज भी आए सर्मथन में
सुरेश गोयल का वार्ड मुख्य शहर में आता है। इसे हार्ट ऑफ सिटी माना जाता है । इस कारण यहां वार्ड पार्षदी का चुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए नाक का सवाल रहता है। सुरेश गोयल के समर्थन में भाजपा के दिग्गज नेता प्रचार कर रहे हैं। पहले तो इनके ऑफिस का उद्घाटन रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया। फिर सीएम ने रोड शो रोककर सुरेश के लिए प्रचार किया। इसी तरह जिला भाजपा के दिग्गज नेता इनके साथ प्रचार में वार्ड घूम रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी