IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

पार्षद पद के लिए नगर निगम में 177 तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत में 251 उम्मीदवारो ने जमा किया नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिका/नगर पंचायत में 22 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में नगरीय निकायों के लिए जा रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत आज 28 जनवरी अंतिम दिवस तक नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत पार्षद पद के लिए कुल 177 तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में पार्षद हेतु 251 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।
नगर पालिका परिषद खरसिया में अध्यक्ष पद के लिए 5 अभ्यर्थी, नगर पंचायत पुसौर में 04, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में 3, नगर पंचायत धरमजयगढ़ में 5, नगर पंचायत घरघोड़ा में 3 एवं नगर पंचायत लैलूंगा में 2 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए 32 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे थे।
नगर निगम रायगढ़ पार्षद पद हेतु 177 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल
रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत कुल 48 वार्डो के लिए पार्षद पद हेतु 177 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। जिनमें वार्ड क्रमांक 1 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 2 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 3 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 4 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 5 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 6 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 7 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 8 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 9 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 10 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 11 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 12 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 13 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 14 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 15 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 16 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 17 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 18 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 19 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 20 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 21 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 22 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 23 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 24 में 08 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 25 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 26 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 27 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 28 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 29 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 30 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 31 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 32 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 33 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 34 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 35 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 36 में 08 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 37 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 38 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 39 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 40 में 07 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 41 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 42 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 43 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 44 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 45 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 46 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 47 में 06 अभ्यर्थी एवं वार्ड क्रमांक 48 में 02 अभ्यर्थी शामिल है। वहीं कुल 48 वार्डो के लिए 221 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे थे।
नगर पालिका एवं नगर पंचायत में पार्षद पद हेतु 251 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल
नगर पालिका परिषद खरसिया में पार्षद पद के लिए 59 अभ्यर्थी, नगर पंचायत पुसौर में 37, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में 30, नगर पंचायत धरमजयगढ़ में 39, नगर पंचायत घरघोड़ा में 45 एवं नगर पंचायत लैलूंगा में 41 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत अंतर्गत 316 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी