IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

वार्ड क्रमांक 18 से भाजपा ने खोला खाता, पूनम सोलंकी निर्विरोध, कांग्रेस प्रत्याशी शिला साहू ने डाला हथियार

वित्त मंत्री ओपी ने कहा लोलुप्ता कि  राजनीति कर रही है कांग्रेस

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। राजनैतिक गलियारों में जैसे जैसे पार्षद चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही है। तोड़ फोड़ की राजनीति भी गहराती जा रही है । इसका जीता  जागता उदाहरण आज उसे वक्त देखने को मिला जब वार्ड क्रमांक 18 के  कांग्रेसी पार्षद प्रत्याशी शिला साहू ने मतदान से पहले हथियार डाल दिया और  अपना नाम वापस से लिया है। इससे भाजपा कार्यालय में दिवाली का माहौल निर्मित हो गया है। खास बात यह है कि 

भाजपा नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे पूनम सोलंकी के निर्विरोध के साथ ही रायगढ़ में भाजपा ने अपना खाता खोल दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेते ही वार्ड क्रमांक 18 के भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध हो गई हैं। राजनीतिक  गलियारों की माने तो कांग्रेस ने इस वार्ड से पूनम सोलंकी के खिलाफ शिला साहू नामक महिला उम्मीदवार को टिकट दिया था। शीला कई सालों से कांग्रेस में हैं और इसी का ध्यान रखते हुए कांग्रेस ने उसे मैदान में उतरा था। लेकिन अब फिलहाल वहां कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी नहीं है।  शिला साहू के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस का वार्ड समीकरण बिगड़ चुका है और मतदान का बिगुल बजाने से पहले ही कांग्रेस को अपनी एक सीट से हाथ धोना पड़ गया। बहरहाल पूनम सोलंकी के इस जीत से भाजपा में खुशी का माहौल है और भाजपा कार्यालय में दिवाली का माहौल निर्मित है। भाजपा के इस जीत से भाजपा कार्यालय में वित्त मंत्री ओपी चौधरी और भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने पार्टी का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच