IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

आइए मिलकर बनाये रायगढ़ को बेहतर-सिरिल

उम्मीद के अनुरूप वह पढ़ा-लिखा और समझदार हो महापौर प्रत्याशी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। नगर निगम का एक और चुनाव नजदीक आ गया है और शहरवासी फिर एक बार अपने विकास-दूतों का चयन करने जा रहे हैं।  क्या इस चुनाव से अब रायगढ़वासियों के मन में कोई सकारात्मक उम्मीद बची भी है या नहीं । आशीर्वाद पैनल स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रायगढ़ की उम्मीद लेकर सामने आ गया है। जिसका महापौर प्रत्याशी उम्मीद के अनुरूप वह पढ़ा-लिखा समझदार इंजीनियर है।

तीसरा मोर्चा के आशीर्वाद पैनल को  इस बार  अवसर दें। 2014 में कांग्रेस ने भाजपा पर टॉयलेट घोटाला और डस्टबीन खरीदी सहित अनेक मामलों में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। ठीक इसी तरह गत चुनाव से पहले भाजपाइयों ने कांग्रेस पर अमृत मिशन योजना, सड़क-नाली निर्माण, सफाई ठेका एवं राशन वितरण में अंधाधुंध भ्रष्टाचार व कमीशन-खोरी किये जाने का आरोप लगाते हुए टॉउन-हॉल में जंगी प्रदर्शन किया लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद भी नगर-निगम के किसी भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध ना तो कोई जांच बिठाई गई है और ना ही कोई कार्यवाही की गई। यही कारण है कि हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हमारा रायगढ़ शहर नागरिक सुविधाओं की दृष्टि से एक बदहाल और बदतर शहर बना हुआ है। हर गली में दूषित पर्यावरण जानलेवा बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है, सड़कों पर जगह-जगह जाम लग रहे हैं। हर मोड़ पर कूड़े के ढेर लगे रहते है। मध्य शहर का अतिक्रमण यातायात के लिए नासूर बन गया है।  सड़कों में गड्ढे दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बेतरतीब नालियों के कारण गंदे पानी की निकासी विकराल समस्या बनती जा रही है। बारिश में जल भराव और डेंगू अब तो हर वर्ष का चलन बन गया है, पेयजल आपूर्ति अपर्याप्त पड़ रही है। गर्मी में कई मोहल्ले टेंकरों की लाइन में खड़े मिलते हैं। नगर-निगम नागरिक सुविधाओं की दृष्टि से फिसड्डी साबित हुआ है लेकिन संपत्ति कर, जलकर, भवन-टेक्स, पानी का मीटर और यूज़र-टेक्स के रूप में जनता पर आर्थिक बोझ डालने के मामले में निगम अग्रणी रहा है। आशीर्वाद पैनल के महापौर प्रत्याशी सिरिल कुमार ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आइए मिलकर रायगढ़ को बेहतर बनाए, फूलों का शहर बनाए जहाँ हमारे बच्चे और परिवार एक सुंदर वातावरण में रह सके। उन्होंने ये भी कहा कि आशीर्वाद पैनल का सदस्यता अभियान जोरों से चल रहा है और भारी संख्या में नए लोग संगठन में जुड़ रहे हैं। अच्छे और समझदार लोगों को नई जिम्मेदारी भी दी जा रही है। देखते हैं आगे और कितना अपने आप को जनता के सामने रख पाता है ये आशीर्वाद पैनल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी