IMG-20260124-WA0020
CRIME

रायगढ़ में पकड़ाए  दो पाकिस्तानी नागरिक

फर्जी तरीके से बनवाया था मतदाता परिचय पत्र, जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा रिमांड पर

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रूप से रह रहे नागरिकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को आज सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं

जिन्होंने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तस्दीक के लिए अपनी टीम के साथ ग्राम कोडातराई में दबिश दी। पूछताछ में पता चला कि अर्निश शेख और ईफ्तिखार शेख पाकिस्तानी नागरिक हैं। मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई। जाँच में पाया गया की पासपोर्ट पाकिस्तान का है एवं वीजा एलटीवी प्रकार का है और वैध हैं किंतु दोनों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 06 में गलत जानकारी देकर फर्जी मतदान परिचय तथा अन्य दस्तावेज तैयार कराना पाया गया । आरोपित ईफ्तिखार शेख और अर्मिश शेख के विरूद्ध थाना जूटमिल में धारा 199,200,419,467,468,34 भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, मोहम्मद दिलदार कुरैशी, आरक्षक सुशील यादव और नरेश रजक की अहम भूमिका रही है। प्रकरण की आगे जांच जारी है, इसके साथ ही सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत इसी प्रकार की जांच जारी है ।

नाम आरोपी

  1. इफ्तिखार शेख पिता याकूब शेख उम्र 29 वर्ष
  2. अर्मिश शेख पति मो. ईकबाल 25 वर्ष दोनों निवासी लांडी, कराची, पाकिस्तान हाल मुकाम कोड़ातराई थाना जूटमिल रायगढ जिला रायगढ़ (छ०ग०)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी