IMG-20260124-WA0020
गणतंत्र दिवस

संस्कार स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गण पर्व

स्कूल के डायरेक्टर मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन, प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के डायरेक्टर मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन, प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।

इस दौरान पूरा स्कूल परिसर भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।
स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को भारत के संविधान की विशेषता व महत्व बताते हुए कहा कि हमारा संविधान पूरे विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 26 जनवरी का दिन हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण व गौरवपूर्ण है। संविधान ने हमें केवल अधिकार ही नहीं दिए हैं, बल्कि कर्तव्य भी निहित हैं। जिसका पालन हर भारतीय को करना चाहिए। उन्होंने गण पर्व के अवसर अनुशासित जीवन जीने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। देशभक्ति से परिपूर्ण गीत, नृत्य व नाटक की उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। इस अवसर पर स्कूल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के पुरस्कार भी बांटे गए।
नन्हे-मुन्नों ने फैंसी ड्रेस में लुभाया
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए फैंसी ड्रे स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने आकर्षक परिधान में मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल की ओर से बच्चों के साथ उनको अभिभावकों को भी मंच प्रदान किया गया। जब छोटे-छोटे बच्चों के साथ उनके अभिभावक मंच पर आए, तो पूरा स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान्न वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी