IMG-20260124-WA0020
गणतंत्र दिवस

स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड टेमटेमा खरसिया में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

महानिदेशक विकास अग्रवाल एवं कारखाना प्रबंधक  अर्जुन मालाकार  ने कारखाने के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष की उपस्तिथि में किया ध्वजारोहण

ग्राम चपले, टेमटेमा, सेंद्रीपाली, कन्मुरा के सभी शासकीय विद्यालय में किया गया मिठाई तथा पेन का वितरण

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड टेमटेमा खरसिया में 76 वां गणतंत्र दिवस ध्वझारोहण के साथ अति हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कारखाने के महानिदेशक  विकास अग्रवाल एवं कारखाना प्रबंधक  अर्जुन मालाकार ने कारखाने के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष की उपस्तिथि में ध्वजारोहण किया। साथ ही सुरक्षा विभाग द्वारा परेड कर ध्वज को सलामी दी गयी, तत्पश्चात सभी कर्मचारी द्वारा राष्ट्रगान गा कर कार्यक्रम संपन्न किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम चपले, टेमटेमा, सेंद्रीपाली, कन्मुरा के शासकीय विद्यालय में मिठाई तथा पेन का वितरण किया गया जिससे बच्चों में हर्षोल्लाष का माहौल रहा। स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड परिसर में समारोह का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों ने एकजुटता और देशभक्ति की भावना के साथ एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी ने इस संकल्प के साथ समारोह का समापन किया कि वे देश के विकास और समृद्धि के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच