IMG-20260124-WA0020
गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव फहरायेंगे झंडा

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह

कमांडर्स से परिचय के पश्चात शहीदों के परिजनों  करेंगे शाल एवं श्रीफल से सम्मान

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। उप मुख्यमंत्री अरूण साव जिला मुख्यालय में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। जिला स्तरीय समारोह रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित होगा। उप मुख्यमंत्री अरूण साव प्रात: 9 बजे झंडा फहरायेंगे। झंडा फहराने के पश्चात मुख्य अतिथि को सलामी दी जाएगी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। तत्पश्चात मार्च पास्ट एवं मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडर्स से परिचय, शहीदों के परिजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच