IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

शहर सरकार ने रायगढ़ के विकास को बाधित करने के किया काम-ओपी

मुट्ठी भर लोगों से शुरू हुई पार्टी पंचायत से लेकर प्रधान मंत्री तक काबिज हुई

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी, चुनाव संचालक
रायगढ़ विधायक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी नें नामांकन के दौरान मीडिया से विशेष चर्चा के दौरान कहा कांग्रेस के पास स्पष्ट नीति एवं नियत का अभाव है विकास को लेकर कोई विजन नहीं है। जनता ने कांग्रेस का महापौर सभापति विधायक मुख्यमंत्री बनाकर विकास के लिए अवसर दिया लेकिन भ्रष्टाचार के आकंठ तक डूबी शहर सरकार ने रायगढ़ के विकास को बाधित करने के काम किया।

निगम चुनाव में पहले एक वर्ष के अंदर किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा रखते हुए ओपी ने बताया नालंदा परिसर, ऑक्सी जोन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बॉक्स क्रिकेट, नेट क्रिकेट,संगीत महाविद्यालय, पहाड़ मंदिर का जीर्णोद्धार,केलो बांध की नहरें,हार्टिकल्चर कॉलेज,प्रयास महाविद्यालय,निगम क्षेत्र में गुणावता वाली सड़के,सभी वार्डो के लिए आवश्यक विकास कार्य सौंदर्यीकरण सहित ढेरों विकास कार्यों का ब्यौरा आम जनता के समाने रख रहे है ताकि जनता विष्णु देव साय सरकार ओर भूपेश सरकार के मध्य तुलना कर सके। शहर सरकार को पांच सालो का ब्यौरा आम जनता के सामने रखना चाहिए। आखिर आम जनता कांग्रेस को वोट क्यों दे। विधान सभा चुनाव के दौरान मजनता से मिले प्यार एवं समर्थन का ओपी रायगढ़ वासियों के हित में इस्तेमाल किया। ओपी ने बताया कि वे राजनीति में वोट बैंक की पॉलिटिक्स की बजाय डेवलेपमेंट पॉलिटिक्स करने आए है।ओपी ने बताया कि प्रदेश समेत पूरे जिले में भारतीय जनता पार्टी की लहर है सभी नगरी निकायों में पार्टी ऐतिहासिक वोटों से जीतेगी। पूरे जिले में उनका फोकस रहेगा और वे चुनाव तक लगातार अपने जिले में सक्रिय रहेंगे साथ साथ प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। विधानसभा में ऐतिहासिक जीत को महापौर चुनाव में दोहराने के सवाल पर ओपी ने कहा कि रायगढ़ शहर में भाजपा के प्रति गजब का माहौल बना है और इस बार भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होंगे। 29 साल से भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता की तरह कार्य कर चाय बेच कर भरन पोषण करने वाले जीवर्धन को पार्टी ने महापौर पद का प्रत्याशी बना कर भारतीय जनता पार्टी में यह संदेश दिया कि भाई भतीजावाद परिवार वाद से परे जमीनी कार्यकर्ता का यथोचित सम्मान किया जाता है। पैसे के प्रभाव में टिकट बाटने की परिपाटी भाजपा में नहीं है।
महापौर सहित पार्षदों के जितने की बात कही

ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध पर ओपी ने कहा कि भाजपा सदैव ओबीसी वर्ग के हितों के लिए कार्य करती रही है। पहले लिए गए इस वर्ग के लिए कई बड़े फैसलो का हवाला देते हुए ओपी ने कहा कांग्रेस द्वारा ओबीसी वर्ग को धोखा देने की राजनीति करती रही ।त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार ही आरक्षण पद्धति अपनाई गई है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है जिस कारण वह लोगों में भ्रम फैला रही है। विधानसभा चुनाव की तरह ही महतारी वंदन योजना नगरी निकाय चुनाव में भी भाजपा के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि प्रदेश की 70 लाख माताओं बहनों को हर महीने ₹1000 मिल रहा है इस राशि से उनके जीवन में बदलाव आया है। महिलाएं महतारी वंदन के पैसों को जोड़कर मंदिर का निर्माण कर रही है।महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने का काम विष्णु देव साय सरकार ने किया है।
ओपी ने आगे बताया कि कांग्रेस एक डूबती हुई नैया है जहां उसके कर्मठ कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है। यही वजह है कि वरिष्ठ कांग्रेसी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। आज ही कांग्रेस के 30 साल से कर्मठ नेता रहे सतपाल बग्गा जी ने मेरे सामने ही भाजपा प्रवेश किया है जिससे भारतीय जनता पार्टी को निश्चिततौर पर फायदा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी