IMG-20260124-WA0020
CRIME

मेले में चल रहा खुड़ खुड़िया का कारोबार लुटे जा रहे है ग्रामीण


घरघोड़ाक्षेत्र के आस पास के लगभग सभी ग्रामों में रथ मेले में खुड़खुड़िया जुए के महफ़िल सजनी शुरू हो गयी है । खुड़खुड़िया एक ऐसा जुआ है जिसमे लाखों के दांव एक रात एक मेले में लगते हैंऐसे में अन्दाजा लगाया जा सकता है कि महीने भर घरघोड़ा क्षेत्र के आस पास वाले मेलों में कितने हजारों लाखों का वारा न्यारा किया जाता होगा । हर साल रथ मेले में खुड़खुड़िया जुआ का आयोजन आम बात हो गई है कि पुलिस प्रशासन की मिली भगत से मेलो में बकायदा अलग से खुड़खुड़िया जुए का बाजार बैठा दिया जाता है जहां शाम से देर रात तक खुलेआम जुआ चलाया जा रहा है ।

खुड़खुड़िया वालो से वसूली जाती है मोटी रकम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हर मेले से पहले ही खुड़खुड़िया वाले सेटिंग जमा लेते है ।बिना परेशानी के खुड़खुड़िया जुआ खिलाने की छूट के बदले मोटी रकम वसूली जाती है । जाहिर सी बात है जब दांव हजारों लाखों के हो तो वसूली जाने वाली रकम भी मोटी ही होती है जिसमे समिति से लेकर प्रशासन के लोंगो तक सबका हिस्सा होता है । इस तरह गरीब भोले भोले गांव वालों को लूटा जाता हैं खुड़खुड़िया खिलाने वाले खुलेआम पट्टी बिछा कर,टोकरी में गोटियाँ उलट पलट कर जुआ खिलाने वाले इतने बेखौफ होकर खिलाते हैं ?जाहिर सी बात है कि पुलिस प्रशासन के साथ अंदरूनी सेटिंग के बाद ही उनकी महफ़िल बिना डर भय के सजती है । हमारे सूत्र बताते हैं कि

खुड़खुड़िया जुए की प्लानिंग में  कुछ वर्दीधारी  भी शामिल होते हैं जो  जुआरियों के बीच जुए की महफ़िल में महीने भर की रस्म को पूरा कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। खुड़खुड़िया में इस तरह गांव वालों को लूटा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी