इंड सिनर्जी के प्रदूषण ने खराब कर दी किसानों की फसल,कलेक्टर से हुई शिकायत

65 क्विंटल धान को बदरंग बताकर मन्डी प्रबंधक ने कर दिया वापस
समस्या के समाधान के लिए किसानों ने लगाई कलेक्टर से गुहार
ब्रह्मोस न्यूज कोतरलिया। लोइंग/सेवा सहकारी समिती (धानमंडी) लोइंग द्वारा इस क्षेत्र के कई किसानों का सैकड़ो क्विंटल धान को बदरग बता कर खरीदने से इनकार करते हुए वापस कर दिया है। इससे सियारपाली क्षेत्र के कृषकों के सामने गंभीर समस्याएँ खड़ी हो गई है। इस।मामले मे किसानों ने इंड सिनर्जी प्रा.लि. कोटमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पार्यवरण विभाग की मेहरबानी से कम्पनी बेखौफ़ रात में कला धुंआ ऊगल रही है और धुआँ से क्षेत्र के फैसले खराब हो जा रही है। यही नही फसल, धान, और सब्जियाँ पूरी तरह डस्टम्य हो गया है।

इससे धान एवं अन्य फसले कला पड़ गया है। बताया जा रहा है कि सयंत्र प्रबंधन द्वारा धुआँ रात्रि मे ही छोड़ा जाता है। इस आशय की शिकायत सियारपाली के किसान जन्मजय साव, लखपति साव जिसका ६५ क्विंटल धान बदरंग (काला) बताकर विगत दिनों मन्डी द्वारा वापस कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत विगत दिनों २४ दिसंबर २०२४ को जनदर्शन रायगढ़ में किया गया हैं और इसमे अविलंब कार्यवाही की मांग की गयी है किन्तु आज पर्यन्त तक इस क्षेत्र के प्रभावित कृषकों को कोई राहत नही मिली ।
विदित हो की कृषकों धान बेचकर अपनी अवश्यक जरुरते पुरी ही नही करते बल्कि क़ृषि लोन को भी समय पर चुकाते है। जो फसल धान बिक्री नही हो पाने से गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
यहां के क़ृषक जन्मजय साव, लखपति साव, पंचानन यादव ने बताया की धान का ऊपरी परत डस्त से काला जरूर पड़ गई है किन्तु अंदर का दाना सही सलामत है ।यहा के प्रभावित कृषकों द्वारा जिला प्रशासन से मांग की गई है की धान को खरीदा जावे या फसल नुकसानी का मुआवज दिया जाये।


