धान खरीदी

उपार्जन केंद्रों से 4934 मे. टन धान का हुआ उठाव,किसानों को 189 करोड़ का हुआ भुगतान

खरीदी केंद्रों से धान उठाव ने पकड़ी रफ्तार,मिलर अनुबंध कर धान खरीदी के लिए कटवा रहे डीओ

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत धान खरीदी सुचारू रूप से चालू है। धान खरीदी हेतु किसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा समितियों में समुचित व्यवस्था के साथ ही ऑनलाइन टोकन जारी करने, बारदाने की व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक मशीन से तौल जैसे इंतेज़ाम किए गए हैं। उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के पश्चात किसानों को तत्काल भुगतान भी जारी किया जा रहा है।


धान खरीदी के साथ साथ जिला प्रशासन द्वारा रायगढ़ जिले में खरीदी केंद्रों से मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी शीघ्रता से करवाया जा रहा है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5274 मे. टन का डीओ काटा गया है जिसमें से 1972.56 मे. टन धान का उठाव कर लिया गया है। वहीं 6021 मे. टन का टीओ जारी किया गया है। जिसमें से 2962 मे. टन का उठाव समितियों से कर लिया गया है। इस प्रकार कुल 4934 मे.टन धान का उठाव समितियों से किया जा चुका है।
रायगढ़ जिले में 85 हजार 122 किसान धान विक्रय हेतु पंजीकृत हैं। 105 धान उपार्जन केंद्रों में अब तक 1 लाख 687 मे. टन धान खरीदी की जा चुकी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया मिलर्स के द्वारा धान उठाव के लिए अनुमति प्राप्ति के साथ बैंक गारंटी और एफडीआर करवा कर लगातार डीओ कटवाया जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में धान उठाव में और तेजी आएगी।
किसानों को 189 करोड़ का भुगतान
धान खरीदी के पश्चात किसानों को उसका भुगतान भी तत्काल किया जा रहा है। अब तक हुई खरीदी के एवज में किसानों को 189 करोड़ 35 लाख का भुगतान किया जा चुका है। जो कि अब तक हुई कुल खरीदी का 86 प्रतिशत है। शेष भुगतान के लिए जानकारी सॉफ्टवेयर में अपडेट कर बैंक को भेज दी गई है। जो जल्द जारी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन