धान खरीदी

जिले में अब तक हुई 23 हजार 846 मे. टन धान खरीदी, किसानों को 29.91 करोड़ का भुगतान जारी

धान खरीदी की सुगम प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों में उत्साह,धान खरीदी में ऑनलाइन टोकन और समितियों में माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं से किसानों को है बड़ी राहत

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों पर सुचारु रूप से धान खरीदी हो रही है। खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत रायगढ़ जिले में 23846 मे. टन धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को 29 करोड़ 91 लाख रुपये का भुगतान भी बैंक के माध्यम से किया जा चुका है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार 14 नवम्बर से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। किसान भी पूरे उत्साह के साथ उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंच रहे हैं। लोईंग खरीदी केंद्र में पहुंचे किसान श्री सौरभ प्रधान ने बताया कि करीब 6 एकड़ खेत में उन्होंने धान की फसल ली थी और 120 क्विंटल धान बेचा है। उनका कहना है कि इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम और पारदर्शी तरीके से चल रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण किसानों को अब लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।
किसान सौरभ प्रधान ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी और 3100 प्रति क्विंटल की कीमत किसानों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। धान खरीदी में पारदर्शिता और सही दाम मिलने से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। शासन की योजनाओं ने हर किसान को राहत दी है। श्री प्रधान ने कहा कि केन्द्र में समुचित व्यवस्था और कर्मचारियों के सहयोग से धान बेचने में काफी आसानी हुई। वहीं समय से किसानों को धान की राशि का भुगतान भी हो रहा है। लंबी कतारों से बचने के लिए पहले से स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था की जिससे भुगतान में सहूलियत है। खरीदी केंद्रों में माइक्रो एटीएम से भी भुगतान लेने की व्यवस्था खरीदी केंद्रों में की गई है। सरकार किसानों के प्रति संवेदनशीलता से काम कर रही। हमें हमारी मेहनत का सही दाम मिल रहा है। उन्होंने खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन