IMG-20260124-WA0020
निधन

निधन-तनुजा पटेल

उम्मेदराम पटेल को पत्नी शोक

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। स्वास्थ विभाग के सेवा निवृत कर्मचारी एवं छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष उम्मेदराम पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती तनुजा पटेल का विगत 8 जनवरी बुधवार को निधन हो गया। 54 वर्षीय श्रीमती तनुजा पटेल अत्यंत ही सहज सरल तथा धार्मिक प्रवृति की व्यवहार कुशल महिला थी वे अपने पीछे पुत्र डॉ.क्षितिज पटेल सहित पुत्री द्वय डॉ. भारती संजय पटेल तथा रागिनी शैलेष सहित भरापुरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गई। स्व.श्रीमती तनुजा स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एवं शहीद नंदकुमार पटेल के निज सहायक रहे लालकुमार पटेल के भाभीश्री थी । श्रीमती तनुजा पटेल के निधन पर ग्राम नंदेली पटेल परिवार सहित स्वजातीय बंधु एवं परिजनों में शोक व्याप्त हो गई, ग्राम नंदेली में उनके अंतिम संस्कार अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, कर्मचारी नेता, ग्रामीण जन एवं पारिवारिक रिश्तेदार व प्रियजन भारी संख्या में उपस्थित थे। तनुजा पटेल के निधन पर विभिन्न कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं संगठन के साथियों द्वारा शोक व्यक्त करते हुए हार्दिक श्रद्धा सुमन अर्पित किया है तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन