IMG-20260124-WA0020
निधन

प्रथम महिला सरपंच श्रीमती कुमुदिनी पंडा के निधन पर वित्त मंत्री ने जताया शोक

जब देश में महिला आरक्षण लागू नहीं हुआ था, उस दौर में रायगढ़ जिले की ग्राम पंचायत पड़िगांव निवासी कुमुदिनी पंडा ने सरपंच चुनाव लड़ कर यह गौरव हासिल किया था

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान रायगढ़ जिले रायगढ़-जशपुर एवं सारंगढ़ की प्रथम महिला सरपंच श्रीमती कुमुदिनी पंडा के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए जारी शोक संदेश में कहा जब देश में महिला आरक्षण लागू नहीं हुआ था, उस दौर में रायगढ़ जिले की ग्राम पंचायत पड़िगांव निवासी कुमुदिनी पंडा ने सरपंच चुनाव लड़ कर यह गौरव हासिल किया था और श्रीमती कुमुदिनी पंडा सरपंच के रूप में चुनी गई थीं। श्रीमती पंडा न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि रायगढ़ जिले में बीस सूत्रीय कार्यक्रम की सदस्य के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में पड़िगांव और संपूर्ण रायगढ़ जिले में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली। उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से रायगढ़ जिले ने एक प्रभावशाली नेतृत्व और समाजसेवी को खो दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी