IMG-20260124-WA0020
आयोजन

व्याख्याताओं के दूसरे चरण का तीन दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण संपन्न

7 विकास खण्ड धर्मजयगढ़, खरसिया, लैलूंगा , तमनार, घरघोड़ा, रायगढ़ और पुसौर व्याख्याता हुए शामिल, एन ई पी 2020 के तहत 50 घंटे प्रशिक्षण अनिवार्य

ब्रह्मोस न्यूज घरघोड़ा। संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर के वी राव के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धरमजयगढ़ में जिला स्तरीय विषयगत व्याख्याताओ का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण जिले के सभी 7 विकास खण्ड धर्मजयगढ़, खरसिया, लैलूंगा , तमनार, घरघोड़ा, रायगढ़ और पुसौर , के हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल के गणित पढ़ाने वाले व्याख्याताओं का दूसरे चरण का तीन दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण 9 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डाइट के प्राचार्य अनिल पैंकरा सभी मास्टर ट्रेनर एवं व्याख्याता की गरिमामय उपस्थिति में मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई।डाईट प्राचार्य अनिल कुमार पैंकरा ने कहा NEP 2020 के तहत जिले के सभी व्याख्याताओं को 50 घंटे प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लेना हैं। जिसमें 4 दिवस ऑनलाइन एवं 3 दिवस ऑफलाइन प्रशिक्षण लिया जाना है। इसके पूर्व हिन्दी, भौतिकी, गणित, जीवविज्ञान , रसायन एवं कला समुह विषय के व्याख्याताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है। अनिल गवेल ने बताया जिले मे हाल ही में माध्यमिक शालाओं के 900 शिक्षकों का विषय आधारित उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न्न किया जाना है। राज्य स्तर से प्रशिक्षित DRG बी.एल. गुप्ता एवं जी . के. त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी देते हुए, नई शिक्षा नीति एवं गणित विषय में रुचि पैदा करने हेतु विशेष टिप्स देते हुए, बड़े ही रोचक ढंग से सभी मास्टर ट्रेनर द्वारा गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया है। DRG बीएल गुप्ता, त्रिपाठी सर,खूंटे सर तीनो प्रशिक्षको द्वारा NEP2020, NCF2022, सतत व्यवसायिक विकास(CPD), सतत विकास के लक्ष्य (SDG), विषयगत ICT के उपयोगिता, बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ सही समय पर केरियर काउंसिलिंग लगातार करने पर जोर दिया गया। तीन दिवस का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी व्याख्याता को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। DRG बीएल गुप्ता ने आनलाईन प्रशिक्षण में समुह वार दिये असाइंमेंट को चर्चा परिचर्चा कर सभी समूह से अपने अपने प्रस्तुतीकरण लिए गए एवं पाठ्यक्रम, ब्लुप्रिंट, मुल्यांकन के साथ-साथ बच्चों के मानिसक स्तर पर भी गहन विचार विमर्श करते हुए परीक्षा परिणाम बेहतर एवं विद्यार्थियों का गणित से डर भगाने का सभी ने संकल्प लिया। इस प्रशिक्षण में भूषण प्रधान, बृजेश द्विवेदी, संतोष पटेल विजय गुप्ता ,सपन मंडल अजीत नायक एवं वित्त प्रभारी तरुण जांगड़े अश्विनी भगत उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी