IMG-20260124-WA0020
आयोजन

सडक़ सुरक्षा समारोह मे संस्कार स्कूल की धूम

संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा एवं चित्रकला शिक्षक रूद्र वैष्णव सहित पूरे स्टॉफ ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

विभिन्न विद्याओं में विद्यार्थियों को मिले 6 पुरस्कार

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पुलिस प्रशासन के द्वारा छत्तीसवां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2025 के समापन समारोह में शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने परचम लहराते हुए 6 अवार्ड प्राप्त करने में सफल हुए हैं। ज्ञात हो कि यातायात पुलिस विभाग के द्वारा 36वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन मे लोगों को जागरूक बनाने के लिए यातायात विभाग ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि शामिल है। संस्कार स्कूल के विद्यार्थियों ने इसमे भागीदारी की और लगभग सभी विद्याओं में पुरस्कार प्राप्त किए। इसमें किंजल पांडे – रंगोली में प्रथम, पावनी सिंघल-चित्रकला में द्वितीय, मुस्कान पटेल-स्लोगन लिखो में द्वितीय, शिवानी राय एवं अग्रिमा दुबे-स्लोगन लिखो में तृतीय, स्नेहा सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए। संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा एवं चित्रकला शिक्षक रूद्र वैष्णव सहित पूरे स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच