IMG-20260124-WA0020
मानवता

स्व. अभिषेक पंडा की प्रथम पुण्य तिथि पर रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन

श्रद्धांजलि सभा में नगर सहित ग्रामीण अंचल के लोग भी पहुँचे ।

ब्रह्मोस न्यूज घरघोड़ा।  स्व. अभिषेक पंडा के प्रथम पुण्य तिथि पर विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्व. अभिषेक पंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा में परिवार सहित नगर के समस्त सामाजिक राजनीतिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी बंधु , पत्रकार संघ , श्याम समिति के पदाधिकारी कर्मचारी गण, राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी आदि संस्था समूह के लोग शामिल रहे। रक्तदान शिविर प्रारंभ से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा के मरीजों को स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए फल वितरण किया गया। जिसमें फल बिस्कुट जूस मीठा शामिल किया गया।  स्व.अभिषेक पंडा के प्रति नगरवासियों में रक्त दान करने को लेकर लोगों में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखा गया।धर्म जाती संस्कृति, दल से ऊपर उठकर रक्त दान करने में नगर सहित ग्रामीण अंचल के लोगों ने अपनी सहभागिता निभायी। श्याम भक्त एक नन्हा बारह वर्षीय बालक “अक्षत” भी स्व. अभिषेक पंडा की याद में रक्त दान करने पहुंचा था उसके लगाव निष्ठा को देखकर परिवार सहित लोग भावुक हुए। आयोजक ने समस्त रक्त दान दाताओं के प्रति समस्त संवर्ग के लोगों के प्रति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त चिकित्सकों कर्मचारियों के प्रति नगर वासियों के प्रति आभार जताया है एवं आगामी अवसर पर रक्त दान दाताओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी