मानवता
अज्ञात वाहन ने गाय को मारी ठोकर, स्थानीय संगठन ने किया इलाज

वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
मानवीय कार्य के लिए स्थानीय लोग संगठन की कर रहे है सराहना
ब्रह्मोस न्यूज घरघोड़ा। एनटीपीसी के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने एक गाय को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष मुस्तकिम खान और उनके सदस्यों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल गाय का इलाज शुरू किया।

घायल गाय की स्थिति गंभीर बनी हुई है, और संगठन के सदस्य पूरी तत्परता से उसका इलाज करने में जुटे हैं। इस मानवीय कार्य के लिए स्थानीय लोग संगठन की सराहना कर रहे हैं। प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।



