IMG-20260124-WA0020
मांग

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर घरघोड़ा के वार्ड वासियो ने सौंपा एसडीएम को  ज्ञापन

इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई की जाएगी और मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी-एसडीएम

ब्रह्मोस न्यूज घरघोड़ा।  नगर पंचयत के वार्ड क्र. 05  में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर कल गुरुवार को वार्ड की महिलाओं ने घरघोड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौपा है। इस ज्ञापन में वार्ड की महिलाओं ने शराब दुकान को वार्ड के मुख्य मार्ग चौक से अन्यत्र हटाने के लिए अपनी आवाज उठाई है। वार्ड के महिलाओं ने अपने ज्ञापन में कहा कि शराब दुकान के कारण इलाके में सुरक्षा संबंधी समस्याएँ बढ़ रही हैं। साथ ही सार्वजनिक शांति भी भंग हो रही है उन्होंने बताया कि मुख्य चौक में होने के कारण कई दुर्घटना हो रही है ।उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए ताकि वार्ड में बेहतर माहौल बन सके और महिलाए सुरक्षित महसूस करें। ज्ञापन में यह भी बताया है  कि शराब दुकान के आसपास अक्सर नशेड़ी घूमते रहते हैं। इससे स्कूली बच्चों और महिलाओं के आवागमन में परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। इस मांग को लेकर वार्ड वासियों ने एकजुट होकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है और शराब दुकान नहीं हटने पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

एसडीएम ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कहा कि इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई की जाएगी और मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र निकाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी