IMG-20260124-WA0020
सम्मान

शिक्षाविद् रामचन्द्र को मिला स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार 

स्कूल की प्राचार्या भी हुए पुरस्कृत ,जिले का नाम रौशन कर रही संस्कार स्कूल

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा एवं प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा को ईयूमीडिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर के स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जानकारी देते हुए संस्कार स्कूल के एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन ने बताया कि सोमवार को इन पुरस्कारों की घोषणा हुई। जिसमें ईयू संस्था के द्वारा भेजे गए निमंत्रण में जानकारी दी गई कि संस्कार स्कूल के द्वारा किए जा रहे शानदार कार्यों एवं प्रबंधन के चलते तथा प्राप्त हुए फिडबैक के आधार पर रामचन्द्र शर्मा एवं रश्मि शर्मा को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सी.पी. देवांगन ने यह भी बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा वर्ष भर करवाए जाने वाले व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, शैक्षणिक कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियां, उच्च स्तर की रहती हैं। जिसके चलते विभिन्न संस्थाओं के द्वारा अभिनंदन कर संस्कार पब्लिक स्कूल को पुरस्कृत किया जा रहा है। ऐसी गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।

राजधानी में होगा सम्मान समारोह

आयोजन समिति ईयू मीडिया की सीनियर मैनेजर कोमल शर्मा ने मेल के द्वारा यह बताया कि यह पुरस्कार वितरण समारोह राजधानी रायपुर में 11 जनवरी को एक निजी फाईवस्टार होटल में आयोजित होगा। जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा एवं प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए आमंत्रण पत्र एवं पुरस्कार मिलने की जानकारी दी गई है।
————

हमारा सौभग्य
यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे द्वारा संस्कार स्कूल में की जा रही गतिविधियों को प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है। यह सम्मान केवल हमारा सम्मान न होकर पूरे रायगढ़ जिले का सम्मान है। हम इससे उत्साहित होकर आगे और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे। सभी सहयोग देने वालों एवं रायगढ़ वासियों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

रामचन्द्र शर्मा
मार्गदर्शक संस्कार पब्लिक स्कूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच