सम्मान

डॉ.सृष्टि दीक्षित, डॉ. कनु पांडेय और शिक्षा दूत कुंती यादव हुई सम्मानित

सेवांजली ने किया युवा नारी शक्ति का सम्मान

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लीनेस क्लब रायगढ़ सेवांजलि ने युवा महिला शक्ति को सम्मानित किया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और लीनेस प्रार्थना के साथ हुआ । चावला रेस्टोरेंट में कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया लीनेस ऑर्गेनाइजेशन के डिस्ट्रिक्ट सी एम – 1 सम्पदा की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ली अनीता कपूर , विशिष्ट अतिथि, डिस्ट्रिक्ट की एक्जीक्यूटिव ऑफिसर प्लैनिंग ली सुमिता पांडेय , क्लब अध्यक्ष ली रजनी मिश्रा, सचिव ली कावेरी शुक्ला, कोषाध्यक्ष ली राजश्री शुक्ला की  उपस्थिति रही ।  इस सम्मान समारोह में रायगढ़ की युवा डॉक्टर, डॉक्टर सृष्टि दीक्षित और डॉक्टर कनू पांडेय जी को मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। ये डॉक्टर समाज में अपनी कैरियर के प्रारंभ से ही निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर सेवा कार्य में आगे बढ़ रही हैं।  इन्हें उत्साहित करने एवं इस कार्य में आगे बढ़ाने हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही कुंती यादव जो अंबेडकर नगर के गरीब बच्चों को लगातार 6 वर्षों से निशुल्क शिक्षा दे रही हैं। उन्हें भी मोमेंट, गिफ्ट और प्रमाण पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया । तत् पश्चात डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट द्वारा क्लब अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सभी चेयरपर्सन को डिस्ट्रिक्ट पिन से सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए ली लता बघेल ने कहा की सेवांजलि क्लब ने इस वर्ष उन पल्लव पुलकित पुष्पों को सम्मानित करना तय किया जो अपनी शोभा, सुंदरता पर गर्व करने की बजाय समाज की सुधी ले रहे हैं और उन्होंने सेवा कार्य के क्षेत्र में अपना पहला कदम बढ़ाया है । हम उनके उत्साह को बढ़ाते हैं, ताकि युवाओं में भी समाज सेवा की भावना शुरू से शामिल हो ।  डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता कपूर  ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम स्वयं अपना लक्ष्य निर्धारित करते हैं । परंतु कभी कभी ऐसा होता है कि हम उस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते हैं। पर हमें हार नहीं माननी चाहिए निराश नहीं होना चाहिए। मंजिल हमें जरूर मिलती है  साथ ही एग्जीक्यूटिव ऑफिसर प्लानिंग ली सुमिता पांडेय  ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र को पूरी संजीदगी से सफलता पूर्वक संभाले हैं । आज वह घर के रसोई से लेकर चांद तक पहुंच चुकी है । उन्होंने इन युवा नारी शक्ति को ढेर सारी शुभकामनाएं दी । आज ही क्लब की नई सदस्य पूनम तिवारी को भी शपथ दिलाई गई। साथ ही क्लब की सबसे छोटी सदस्य सुनीता यादव को स्क्रैपबुक बनाने के लिए मोमेंटो से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में ली ममता चौहान, ली प्रतिभा सिंह, ली प्रिया पांडेय, ली सरोजिनी कुर्रे , ली रीता श्रीवास्तव, ली रूपांजलि देशमुख, ली. सुधा मिश्रा, ली. पूनम तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम में आयी सभी महिलाओं और युवा शक्तियों का स्वागत व सम्मान टीका, आरती एवं गुलाब का फूल देकर किया गया ।  युवा समाजसेवियों को प्रोत्साहन और प्रेरणा हेतु आयोजित सेवांजली रायगढ़ का यह सम्मान कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन