IMG-20260124-WA0020
आयोजन

घासीदास जयंती समारोह के  आयोजन में आज से लोक कलाकर देंगे अपनी प्रस्तुति

ब्रह्मोस न्यूज कोसीर। सांस्कृतिक नगरी मां कौशलेश्वरी की ऐतिहासिक भूमि में 20 नवंबर से 22 नवंबर तक 03 दिवसीय संत गुरु घासीदास जी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इसकी तैयारी आयोजक समिति द्वारा किया जा रहा । यह कार्यक्रम कोसीर बस्ती अंदर में होगी । गुरु घासीदास जी जयंती समारोह में अलग अलग दिन कार्यक्रम में समाज के अतिथि होंगे। प्रथम दिवस जनजागृति लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी जिनके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती पद्मा मनहर,विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद खटकर वही कार्यक्रम के दूसरे दिन लोक कलाकार गोरे लाल बर्मन की कार्यक्रम रखी गई है। इस दिन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे विशिष्ट अतिथि भाजपा से श्रीमती देवकुमारी लहरे ,श्रीमती सरिता जायसवाल होंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 22 नवंबर को पद्मश्री उषा बारले की पांडवानी कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज ,श्याम सुंदर जांगड़े होंगे । मंडल पारा मुहल्ले में यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित हो रही कार्यक्रम को लेकर उत्साह है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी