IMG-20260124-WA0020
प्रदूषण का कहर

न कोई क्राइटेरिया न ही कोई मापदंड, टिमर लगा में सिर चढ़ कर बोल रहा है प्रदूषण का कहर

 ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। न, हीं कोई नियम कानून है और न ,ही कोई क्राइटेरिया । हर तरफ प्रदूषण और फ्लाई ऐश का कहर  टीमरलगा में सिर चढ़कर बोल रहा है।जहां हर 10 कदम में अवैध तरीके से डंपिंग कर पूरे क्षेत्र को प्रदूषण कर दिया गया है। जिस पर ना तो अधिकारियों को नजर जा रही है और नहीं कोई मापदंड तय किया जा रहे हैं। ऐसे में टीमरलगा  क्षेत्र अवैध डंपिंग यार्ड एवं प्रदूषण का दलदल बनकर रह गया है।

गौरतलाब है कि क्रेशर खदान के नाम पर चर्चित सारंगढ़ बिलागढ़ जिले के टीमर लगा क्षेत्र अवैध फ्लाई एस डंपिंग यार्ड का अड्डा बन चुका है । जिस पर ना तो अधिकारियों की नजर जा रही है और ना ही जिला प्रशासन गंभीर है। जबकि टीमरलगा के कई क्रेशर खदान ऐसे हैं जहां शासन प्रशासन के मापदंडों की खुलेआम धज्जियां बनाई जाती है। इसके बावजूद जिला प्रशासन इस मामले में ध्यान नहीं दे पा रहे हैं । इस मामले में क्रेशर खदानों की जांच की जाए तो कई अन लीगल क्रेशर खदानों की पोल खुल कर सामने आ जायेगी। इस मामले में सूत्रों के माने तो जब जब क्रेशर खदानों में कोई घटना दुर्घटना सामने आती है तब वहां की जांच की जाती है । तब जाकर वहाँ की लापरवाहियां सामने आती है और तब जाकर क्रेशर खदान के खिलाफ कार्यवाई की गाज गिराई जाती है । ऐसे में जिला प्रशासन के माइनिंग विभाग भी शक के दायरे में आ जाते हैं । जो कार्यवही  के नाम पर अपने ही राग अलापते नजर आते है। इस लिहाज से देखे तो लगता है । कि टीमरलगा क्षेत्र के खदानों की नियमित जांच के नाम पर महज खाना पूर्ति ही की जाती है। जहां ना मापदंडों का आता पता होता है और न ही कोई नियम कानून नजर आते हैं।

कौन तय करेगा जिम्मेदारी

इस मामले में खास बात यह है कि ट्रिमर लगा के तमाम क्रेशर खदानों के प्रदूषण से लेकर डंपिंग करने तक की सारी प्रक्रिया की अनुमति पर्यावरण विभाग तय करती है ।इस हिसाब से टीमरलगा क्षेत्र के क्रेशर खदानों में जो भी अनियमिताएं हो रही है ।उसकी सारी जिम्मेदारी कहे या मॉनिटरी पर्यावरण विभाग को ही करना होता है ।जो इस मामले में अब तक कोई कार्यवाही करते नजर नही आ रही है । जबकि उक्त क्षेत्र में ऐसा कोई जगह नहीं बचा है जहां फ्लाइ ऐस  की डंपिंग नहीं हुई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच